श्वेता तिवारी बेटी पलक से पैसों के लिए करवा रहीं ऐसा काम, कीमत भी हो रही तय, मां ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
Shweta Tiwari and Palak Tiwari: टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी दमदार पहचान बना चुकीं श्वेता तिवारी अक्सर अपनी फिटनेस, ग्लैमरस अंदाज और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि इस बार वह अपनी किसी तस्वीर या शो नहीं बल्कि पैरेंटिंग स्टाइल को लेकर सुर्खियों में आई हैं।
बेटी पलक तिवारी को लेकर मां श्वेता तिवारी का बड़ा खुलासा
हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक तिवारी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। श्वेता तिवारी का मानना है कि बच्चों को कम उम्र से ही पैसों की अहमियत समझनी चाहिए। इसी सोच के तहत वह अपनी बेटी पलक तिवारी से घर के काम करवाती हैं और बदले में उन्हें पैसे देती हैं।

पलक तिवारी को पैसे की अहमियत समझा रही हैं श्वेता
श्वेता तिवारी का कहना है कि इससे बच्चों को ये समझ आता है कि पैसा आसानी से नहीं बल्कि मेहनत से कमाया जाता है। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट शो में बातचीत के दौरान श्वेता तिवारी ने बताया था कि वह बेटी पलक से बर्तन धुलवाती हैं, बाथरूम साफ करवाती हैं, बेड और कमरे की सफाई करवाती हैं और हर काम के लिए एक तय रकम देती हैं।
किस काम के पलक को मिलते हैं कितने पैसे?
श्वेता तिवारी ने खुद बताया कि बाथरूम साफ करने पर पलक को 1000 रुपए मिलते हैं। बेड साफ करने पर 500 रुपए और बर्तन धोने पर 1000 रुपए मिलते हैं। श्वेता का कहना है कि इससे पलक को ये एहसास होता है कि पैसे की सही कीमत क्या है और उसे फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।
16 साल से पहले नहीं मिला था फोन
श्वेता तिवारी ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने पलक तिवारी को हमेशा फिक्स बजट में रखा है। 16 साल की उम्र से पहले पलक को मेकअप की इजाजत नहीं थी। मोबाइल फोन भी स्कूल पूरा करने के बाद ही मिला था। श्वेता का मानना है कि सीमाएं बच्चों को जिम्मेदार बनाती हैं।
शॉपिंग के लिए तय है बजट
श्वेता तिवारी ने बताया कि पलक तिवारी की शॉपिंग पर भी बजट लागू होता है। उन्होंने कहा- अगर पलक को शॉपिंग करनी है तो मैं उसे 25 हजार रुपये का बजट देती हूं। अगर वह 30 हजार रुपए खर्च कर देती है तो एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए उसे घर का काम करना पड़ता है।
अकाउंट में नहीं रहने देतीं ज्यादा पैसे
श्वेता तिवारी का ये भी कहना है कि वह पलक के बैंक अकाउंट में कभी बड़ी रकम नहीं रहने देतीं। उनकी सोच है कि कम उम्र में बच्चों के पास जरूरत से ज्यादा पैसे नहीं होने चाहिए। इसलिए वह पलक को लिमिटेड अमाउंट देती हैं और बाकी पैसे इन्वेस्ट कर देती हैं।
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं पलक तिवारी
-पलक तिवारी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। श्वेता ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ था।
-इसके बाद श्वेता लंबे समय तक पलक के साथ अकेले रहीं। बाद में उन्होंने अभिनेता अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला। दूसरी शादी से श्वेता को एक बेटा भी है।












Click it and Unblock the Notifications