कौन है श्वेता तिवारी का Babuwa? एक्ट्रेस को इस नाम से बुलाने वाले शख्स संग वायरल हुई फोटो, फैंस ने बोली ये बात

Shweta Tiwari and Vishal Singh: टेलीविजन की खूबसूरत अदाकारा श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस के लिए फैंस के बीच मशहूर हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक है। श्वेता नाम इंडस्ट्री में कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। श्वेता तिवारी की दो शादियां हुईं मगर दोनों ही टिक नहीं सकीं। एक्ट्रेस फिल्हाल अपनी लाइफ अकेले ही बिता रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस की एक मिस्ट्री बॉय संग तस्वीर सामने आई है।

आखिर कौन ये श्वेता का 'बबुआ'?
चौंकाने वाली बात है कि खुद श्वेता ने इन तस्वीरों को शेयर किया है। किसी में वे इस मिस्ट्री बॉय संग मुस्कुराती हुईं दिख रही हैं तो किसी तस्वीर में एक्ट्रेस उसकी कैप पकड़े। एक फोटो में श्वेता तिवारी उनसे कुछ गुफ्तगू करती नजर आ रही हैं। श्वेता की ये फोटोज फैंस को काफी भा रही हैं। वहीं कई लोग सवाल भी कर रहे हैं कि श्वेता तिवारी के साथ ये नजर आ रहा ये लड़का आखिर कौन है...

Shweta Tiwari

वायरल हुई तस्वीरें
बताते चलें कि जिस मिस्ट्री बॉय संग श्वेता की फोटोज सामने आई हैं, वो असल में कोई मिस्ट्री बॉय नहीं है बल्कि बिग बॉस ओटीटी के चर्चित कंटेस्टेंट विशाल सिंह हैं। जी हां! विशाल की तस्वीरें श्वेता संग सामने आई हैं, जिनमें दोनों की बॉन्डिंग साफतौर पर देखी जा सकती है।

श्वेता ने लिखा मजेदार कैप्शन
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्वेता तिवारी और विशाल सिंह ने कैजुअल आउटफिट्स पहने हुए हैं। दोनों काफी मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। विशाल सिंह के साथ एक्ट्रेस काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। दोनों ने सेल्फी भी क्लिक कर रखी है। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए विशाल ने लिखा- 'बबुआ'।

श्वेता को 'मम्मी' कहकर बुलाते हैं विशाल
बताते चलें कि विशाल सिंह और श्वेता तिवारी काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों ने साथ में टीवी शो 'बेगुसराय' में भी काम किया है। शो में विशाल ने श्वेता के बेटे का किरदार निभाया है। ऐसे में वे रियल लाइफ में भी एक्ट्रेस को मम्मी कहकर बुलाते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन देते हुए कई बार श्वेता को मम्मी कह देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+