क्या इस फेमस मुस्लिम एक्टर के साथ था श्वेता तिवारी का अफेयर? सामने आया बड़ा सच, खुल गई सारी पोल

Shweta Tiwari Affair: टीवी से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। श्वेता तिवारी ने भले ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

फिटनेस के चलते श्वेता तिवारी की होती है चर्चा
श्वेता तिवारी अपने एक्टिंग और डांस स्किल्स, दोनों से फैंस का दिल जीतना जानती हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में उनके डांस नंबर्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। श्वेता तिवारी आए दिन अपनी फिटनेस और खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी और सीजेन खान का रिश्ता
टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से श्वेता तिवारी को घर घर में लोग पहचानने लगे थे। उनकी पॉपुलैरिटी एकदम से काफी ज्यादा बढ़ गई थी। एक वक्त था जब इसी सीरियल के लीड हीरो सीजेन खान के साथ उनके अफेयर की चर्चा होने लगी थी। हालांकि इस बात पर गुस्सा दिखाते हुए श्वेता ने कहा था कि उन्हें सीजेन से नफरत है।

श्वेता तिवारी और सीजेन खान की डेटिंग
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्वेता तिवारी और सीजेन खान जब एकसाथ टीवी के फेमस सीरियल कसौटी जिंदगी में काम करते थे, तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया था। हालांकि इस रिश्ते का अंत काफी दर्दनाक हुआ था। उस समय दोनों खुलेआम एक दूसरे की आलोचना करते नजर आते थे।

सीजेन खान को लेकर श्वेता का बड़ा खुलासा
वहीं एक पुराने इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने अपने को-एक्टर सीजेन खान के साथ अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। डेटिंग की अफवाहों को लेकर श्वेता तिवारी ने बहुत कुछ कहा था। श्वेता ने कहा था- मुझे सीजेन खान से बहुत सारी दिक्कतें हैं। लोग उनके और मेरे बारे में कुछ भी लिख देते हैं।

'मेरा और सीजेन का कोई अफेयर नहीं था'
श्वेता तिवारी ने आगे कहा था- मेरा और सीजेन का कोई अफेयर नहीं था। ये सब बकवास है। क्या कभी किसी ने हम दोनों को साथ में देखा था। फिर कोई कुछ भी कैसे लिख सकता है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

श्वेता तिवारी की 2 बार हो चुकी है शादी
आपको बता दें कि 43 वर्षीया श्वेता तिवारी 2 बार शादी कर चुकी हैं और दोनों ही बार उनकी इस शादी ने उन्हें दर्द पहुंचाया है। श्वेता तिवारी की दोनों शआदियां टूट चुकी हैं और वह अब अपने दोनों बच्चों की सिंगल मदर के तौर पर परवरिश कर रही हैं। श्वेता तिवारी का नाम कई मशहूर लोगों के साथ जुड़ चुका है और ऐसे में वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+