'IAS तुकाराम सर, कॉकरोच भगा दो', Shweta Tiwari का 30 Sec का वीडियो वायरल, क्लिप में ये क्या दिख गया?

Shweta Tiwari: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपनी बेबाक और मजेदार अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल श्वेता तिवारी ने घर पर Red Bull मंगवाया था लेकिन डिलीवरी के साथ उन्हें ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी।

श्वेता तिवारी के घर डिलीवरी के साथ पहुंचा कॉकरोच
श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर के अंदर एक छोटा कॉकरोच घूमता हुआ नजर आ रहा है। श्वेता तिवारी ने कैमरा जूम करके कॉकरोच को दिखाया और मजाकिया अंदाज में बताया कि ये उनके घर में Red Bull की डिलीवरी के साथ पहुंचा है।

Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में श्वेता तिवारी कॉकरोच के घर में इधर-उधर भागने को दिखाते हुए इस पूरे वाकये पर मजेदार रिएक्शन देती नजर आईं। उन्होंने संबंधित डिलीवरी प्लेटफॉर्म को टैग करने के साथ-साथ IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे को भी टैग किया है।

श्वेता तिवारी ने कहा- क्या तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए?

-श्वेता तिवारी ने वीडियो में कहा कि उन्होंने इंस्टामार्ट ऐप से Red Bull ऑर्डर किया था लेकिन इसके साथ उनके घर में कॉकरोच भी आ गया। उन्होंने कैमरे पर कॉकरोच दिखाते हुए कहा कि ये पूरे घर में घूम रहा है। इसके बाद श्वेता तिवारी ने IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए उनसे मामले पर ध्यान देने की अपील भी की।

-श्वेता तिवारी का अंदाज भले ही मजाकिया था लेकिन उनका वीडियो सामने आने के बाद खाने-पीने की चीजों की पैकेजिंग और डिलीवरी के दौरान साफ-सफाई को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि कॉकरोच वास्तव में पैकेज के साथ ही आया था या किसी अन्य तरीके से घर में पहुंचा।

कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे?

तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और अपनी सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वह महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA से जुड़े रहे हैं और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल के दिनों में खाद्य सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर उनके एक्शन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई है। इसी वजह से श्वेता तिवारी ने भी अपने वीडियो में उन्हें टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में मदद की गुहार लगाई है।

'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं श्वेता तिवारी

-आपको बता दें कि श्वेता तिवारी इन दिनों रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं। करण जौहर इस शो को होस्ट कर रहे हैं और इसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं।

-शो में श्वेता तिवारी के साथ क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, मुनव्वर फारूकी, पारुल गुलाटी, रणवीर बरार और रिया चक्रवर्ती जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, सौंदस मौफाकिर और तान्या पुरी भी शो का हिस्सा हैं। ये शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

रिदा थराना के सपोर्ट में दिखीं श्वेता तिवारी

'द ट्रेटर्स 2' के हालिया एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के बीच कई तरह के समीकरण देखने को मिल रहे हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कुल्लू ने खुद के ट्रेटर होने की बात स्वीकार की और शो से बाहर हो गए। वहीं शो में कंटेंट क्रिएटर रिदा थराना को लेकर भी एक इमोशनल पल देखने को मिला। रिदा के रोने के बाद श्वेता समेत कई कंटेस्टेंट्स ने उनका समर्थन किया और उनकी तारीफ की। शो में श्वेता तिवारी अपनी बेबाक राय और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ अपने रिश्तों को लेकर लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+