कौन है श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा? अभिषेक की एक्स करिश्मा कपूर से है ये खास रिश्ता
Nikhil Nanda: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है। हालांकि बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन एक्टिंग से दूर रहकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं उनके पति निखिल नंदा फिल्मों से दूर एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका कपूर खानदान से खास कनेक्शन है।
कौन हैं निखिल नंदा?
निखिल नंदा से श्वेता बच्चन की साल 1997 में शादी हुई थी। निखिल नंदा के पिता राज नंदा थे। निखिल इस्कॉर्ट कंपनी के मालिक हैं। ये कंपनी ट्रैक्टर और कृषि टूल्स के लिए जानी जाती हैं। साल 2018 में राजन नंदा का निधन हो गया था जिसके बाद निखिल अपने परिवार के कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं।

कपूर खानदान से खास कनेक्शन
निखिल नंदा का भले ही फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से उनका पुराना नाता है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि निखिल की मां ऋतु कपूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर की बेटी की बेटी हैं। इस लिहाज से निखिल राज के नाति हैं और वह रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के भांजे लगे।
करिश्मा से है ये रिश्ता
मतलब ये कि निखिल नंदा के ऋषि कपूर सगे मामा हुए। इस नाते से अब श्वेता बच्चन की नीतू कपूर ममिया सास हुईं। वहीं करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर भी निखिल नंदा के कजिन लगे। वहीं श्वेता बच्चन से शादी करने के बाद अभिषेक बच्चन निखिल के साले बन गए।
अभिषेक-करिश्मा की टूटी थी सगाई
बता दें कि, एक वक्त था जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी काफी चर्चा में थी। यहां तक कि इस रिश्ते से बच्चन परिवार और कपूर खानदान काफी खुश था और दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन बाद में करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता टूट गया।
ऐश्वर्या राय से हुई अभिषेक की शादी
अभिषेक बच्चन से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि एक्ट्रेस की शादी टिक नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया। वहीं अभिषेक ने ऐश्वर्या राय के साथ साल 2007 में सात फेरे लिए। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।












Click it and Unblock the Notifications