क्या रिलेशनशिप में हैं मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान? कैमरे के सामने आ गया सारा सच, वीडियो हुआ वायरल
Arhaan Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद एक्टर ने अपनी पत्नी का 18 जनवरी को पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। शूरा खान की बर्थडे पार्टी में सलमान खान और उनका पूरा परिवार एकसाथ नजर आय़ा। वहीं नई मम्मी के जन्मदिन पर अरहान खान भी काफी मस्ती करते हुए दिखे।
अरबाज खान के बेटे अरहान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी फोटो क्लिक करने के लिए अरहान खान को रोकते हैं। लेकिन तभी एक लड़की आती है और अरहान को कैमरा के सामने जोर का धक्का देकर चली जाती है।

अरहान खान की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनको यूं अकेला पोज देता हुए देख ये लड़की अचानक कैमरे के सामने आ जाती है। हालांकि पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं लेकिन वह फोटो क्लिक कराने के बजाय अरहान को जोर का धक्का दे देती हैं और फिर से तुरंत चली गईं। हालांकि अरहान का रिएक्शन देख लोग कयास लगा रहे हैं कि यह उनकी गर्लफ्रेंड हैं।
विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये लड़की कौन है। एक ने लिखा, लगता है अरबाज की तरह ये भी उसी रास्ते पर निकल गया। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या ये अरहान की गर्लफ्रेंड हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि लगता है जल्द अरहान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, अरहान खान जिस लड़की के साथ नजर आए उनका नाम निरवान खान बताया जा रहा है। जो कि शूरा खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। इससे पहले अरहान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं।












Click it and Unblock the Notifications