1 जनवरी 2024 से टीवी पर होगी 'श्रीमद् रामायण' की शुरुआत, वीडियो ने अभी से मचाया धमाल
Shrimad Ramayan: रामानंद सागर की 'रामायण' को लोगों ने आज भी अपने जहन में बसा रखा है और उससे प्रेरित होकर भगवान राम की छवि भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। हालांकि भगवान राम की कथा पर आधारित कई फिल्में और टीवी शो इसके बाद भी प्रसारित हो चुके हैं। इनमें प्रभु श्रीराम के बारे में दर्शकों को नई-नई बातें जानने और समझने का मौका भी मिला है। इसी से संबंधित अब एक और धार्मिक शो टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है, जिसका नाम 'श्रीमद रामायण' है।
1 जनवरी 2024 से शुरू होगा 'श्रीमद रामायण'
खबर है कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन भगवान राम की महागाथा को उसके शुद्ध और सच्चे रूप में जीवंत करने का प्रयास कर रहा है। स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित धर्मिक शो 'श्रीमद रामायण' आगामी 1 जनवरी 2024 से शुरू हो रहा है।

जीवन के मूल्यों को दर्शाएगा ये धार्मिक शो
आपको बता दें कि ये धर्मिक शो सोनी टीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। ये पौराणिक गाथा भारतीय परिवारों को एक प्राचीन आध्यात्मिक युग में ले जाने का वादा करती है जो संपूर्ण मूल्यों और जीवन की सीख पर प्रकाश डालती है, जो आज भी प्रासंगिक हैं।
प्रभु श्रीराम के रोल में नजर आएंगे सुजय रेऊ
चैनल ने महान भारतीय महाकाव्य का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें दर्शकों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की खूबसूरती से परिचित कराया गया है। आपको बता दें कि इस सीरियल में भगवान श्रीराम के किरदार में टीवी एक्टर सुजय रेऊ नजर आएंगे। प्रोमा में उनके श्रीराम का लुक भी बहुत दमदार नजर आ रहा है।
प्राचीन आध्यात्मिक युग की होगी यात्रा
'श्रीमद रामायण' सीरियल के नए प्रोमो में इस शो को संस्कृति का गौरव, संस्कारों का शिखर और भक्ति का महामंत्र बताया गया है। मेकर्स ने इस शो की घोषणा डेट के साथ ये वादा भी किया है कि आज के भारतीय परिवारों को इस शो के जरिए एक प्राचीन आध्यात्मिक युग में ले जाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications