'कोलकाता रेप-मर्डर केस से आहत हूं', श्रेया घोषाल ने पोस्टपोन किया म्यूजिक कॉन्सर्ट

Shreya Ghoshal: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप-मर्डर घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आम से लेकर खास तक सभी अपनी-अपनी तरह से विरोध दर्ज कर रहे है।

इस बीच, बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल ने 14 सितंबर को कोलकाता में होने वाला अपना कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया। सिंगर श्रेया घोषाल ने शनिवार को इंस्टाग्राम और एक्स पर घोषणा की कि वह सितंबर में कोलकाता में परफॉर्म नहीं करेंगी।

Shreya Ghoshal

क्योंकि, वह कोलकाता शहर में एक डॉक्टर के 'भयानक' बलात्कार और हत्या से 'गहराई से प्रभावित' थीं। उन्होंने अपने लंबे नोट में कहा कि उन्होंने अपने आगामी कोलकाता कॉन्सर्ट को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।

कोलकाता घटना के कारण स्थगित किया कार्यक्रम
श्रेया घोषाल का कॉन्सर्ट कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होना था। इस कॉन्सर्ट को पोस्टपोन करते हुए श्रेया ने लिखा, 'मैं इस जघन्य घटना से बहुत आहत हूं। एक महिला होने के नाते, इस घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। मैं और मेरे प्रमोटर सितंबर में होने वाले 'श्रेया घोषाल लाइव, ऑल हार्ट्स टूर इश्क एफएम ग्रैंड कॉन्सर्ट को स्थगित करना चाहते हैं।'

काफी समय से था इस कॉन्सर्ट का इंतजार
कॉन्सर्ट की नई तारीख अब अक्टूबर तय की गई है। श्रेया ने आगे कहा, 'हम इस कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन यह भी बहुत जरूरी है कि हम सभी ऐसी चीजों के खिलाफ खड़े हों। मैं न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।'

इस फैसले को समझेंगे फैंस
सिंगर श्रेया ने ऐसे अपराधों के खिलाफ़ खड़े होने के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि मेरे दोस्त और प्रशंसक इस कॉन्सर्ट को आगे बढ़ाने के हमारे फ़ैसले को स्वीकार करेंगे और समझेंगे।' उन्होंने सभी से सामाजिक बुराइयों के ख़िलाफ़ उनके और उनके बैंड के साथ एकजुट रहने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+