Stree 2 BO Day 4: संडे को स्त्री 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्या 200 करोड़ के क्लब में होगी शामिल?
Stree 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी।
हर दिन स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्त्री 2 ने पहले ही दिन 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं सैंकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने इन चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 को पहले दिन काफी फायदा मिला। फिल्म ने 55 करोड़ के आसपास जबरदस्त कमाई की। वहीं दूसरे दिन ये आंकड़ा 31 करोड़ पहुंच गया था। इसके बाद तीसरे दिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और 43 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर डाली।
रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की संडे को रात 10.40 बजे तक 55 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। कुल मिलाकर स्त्री 2 बंपर कमाई कर अपने नए रिकॉर्ड बना रही है। इस हिसाब से फिल्म ने कुल 190.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब देखना होगा कि 5वें दिन फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं।
सोशल मीडिया पर फिल्म स्त्री 2 को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साल 2018 में भी ये फिल्म रिलीज हुई थी और इसे काफी पसंद किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट आएगा और फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी है। जिन लोगों ने भी फिल्म स्त्री का पहला पार्ट देखा है वह ये फिल्म देखने जरूर जाएं। स्टारकास्ट की बात करें तो, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications