इवेंट के बीच श्रद्धा कपूर को लगी तेज भूख, भीड़ में पैपराजी से मांगा एक्स्ट्रा पिज्जा, वायरल हो रहा वीडियो
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस को इवेंट के दौरान एकदम से तेज भूख लग जाती है।
इंस्टैंट बॉलीवुड ने श्रद्धा कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह एक इवेंट में पहुंची थी और इस दौरान उन्हें अचानक बहुत तेज भूख लग जाती है। इसके बाद एक्ट्रेस को जैसे ही पता चला कि बाहर पिज्जा बंट रहे हैं तो बिना झिझक के पैपराजी के लिए लगे पिज्जा स्टॉल पर एक एक्स्ट्रा के लिए पूछती हुई नजर आईं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर पूछती हैं कि, 'एक एक्स्ट्रा है क्या, भैया एक लेकर जाऊं प्लीज, पक्का ये एक्स्ट्रा है न...थैंक्यू यार...मैंने देखा यहां पर क्या पार्टी चल रही है...पिज्जा पार्टी'। इसके बाद श्रद्धा कपूर जैसे ही एक पीस लेती हैं तो उसके बाद वह तुरंत वहां से अपना गाउन संभालते हुए चली गई।
इस वीडियो के सामने आने के बाद श्रद्धा कपूर ने पैपराजी को बताया कि उन्हें बहुत तेज भूख लगी थी इसलिए वह अचानक पैप्स के पास आ गई। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि वह अगली बार खुद पैपराजी को इसकी ट्रीट देंगी। अब सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस की क्यूटनेस के दीवाने हो गए।
श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था। इस फिल्म में वह पहली बार रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आई थीं। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में होंगे। फिलहाल मेकर्स की तरफ से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications