'शादी कब करोगी?' फैन के सवाल का श्रद्धा कपूर ने दिया खास अंदाज में जवाब, बोलीं- 'पड़ोस वाली आंटी असली...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में जब एक फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने इसका फनी अंदाज में जवाब दिया।

Shraddha Kapoor On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी क्यूट फोटोज और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक पोस्ट पर श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। इन्हीं में से एक ने एक्ट्रेस ने उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा जिसका श्रद्धा ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

श्रद्धा कपूर ने 4 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम एक फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने पिंक कलर के शॉर्ट्स पहने हुए थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस की शॉर्ट हेयर स्टाइल उन पर काफी सूट कर रही थी। फोटो में श्रद्धा कपूर की क्यूट स्माइल ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'बड़ा सिर = बड़ा दिमाग'।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट ने फैंस का खूब ध्यान खींचा। एक यूजर ने कमेंट कर उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा और लिखा, 'शादी कब करोगी?' इसके जवाब में श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में कुछ कहा। एक्ट्रेस ने मजाकिया तौर पर जवाब देते हुए लिखा, 'पड़ोस वाली आंटी रियल आईडी से आओ।' श्रद्धा का ये जवाब पढ़कर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। उनका ये कमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके अलावा एक्ट्रेस के पोस्ट पर अन्य फैंस ने भी कमेंट किया। एक यूजर ने शादी वाले कमेंट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'मैं इसे पढ़कर चलते-चलते गिर गया।' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा, 'चलते-चलते इंस्टा मत चलाया करो जी।' अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी। जिसमें वह पहली बार अभिनेता रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आईं। दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगी। जिसमें वह राजकुमार राव के साथ लीड रोल में होंगी।

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/sherlyn-chopra-writes-vinod-in-sand-netizens-shocked-after-watching-viral-video-829279.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+