शोएब इब्राहिम ने अस्पताल से शेयर की पत्नी दीपिका कक्कड़ की फोटो, बताया कैसी है पत्नी और बेटे की हालत

Dipika Kakar Baby and Health: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में पैरेंट्स बन गए हैं। गत 21 जून को दीपिका कक्कड़ ने एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि उनका बच्चा अभी प्रीमैच्योर है जिस कारण दीपिका और शोएब में से कोई भी उसे गोद में नहीं उठा सका है। वहीं खबर है कि दीपिका अभी भी अस्पताल में हैं। शोएब ने अस्पताल से अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और उनका हेल्थ अपडेट भी लोगों को दिया है। शोएब ने लोगों को बताया है कि मां दीपिका कक्कड़ और उनके बेटे किस हालत में हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में दीपिका कक्कड़ अस्पताल के बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि उनकी हेल्थ कैसी है। इतना ही नहीं, शोएब ने भी पत्नी और बेटे की हालत के बारे में लोगों को बताया है।

dipika kakar

शोएब इब्राहिम ने बताई दीपिका कक्कड़ की हालत
आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम पिता बनने के बाद अपने टीवी सीरियल 'अजूनी' के सेट पर काम के लिए लौट आए हैं। शूटिंग सेट पर शोएब इब्राहिम का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था। साथ ही नन्हें मेहमान के आने की खुशियां भी मनाई गई थीं। इसी दौरान उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनसे ज्यादा उनकी फैमिली इस बर्थडे के लिए एक्साइटेड थी। लेकिन सब पैम्परिंग ही कर रहे थे। रिजा और रिदान भी उल्टी गिनती गिन रहे थे कि कब भाई का बर्थडे आए और वो उनको सरप्राइज दें।

शोएब ने कहा- बेटे के लिए दुआ मांगिए
शोएब इब्राहिम ने अपने बेबी के बारे में बात करते हुए कहा- हमारा बेटा प्रीमौच्योर पैदा हुआ है लेकिन आप सब की दुआओं से सबकुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। शोएब कहते हैं- जैसा कि आप जानते हैं कि मुझे और दीपिका को बेटा हुआ है। लेकिन हम अभी ज्यादा इस बारे में बात नहीं करना चाहते। बेटा अभी प्रीमैच्योर है और डॉक्टर्स की निगरानी में है। तो मैं बस आप लोगों से यही चाहता हूं कि आप दुआ कीजिए।

दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट
शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पत्नी दीपिका कक्कड़ की फोटो भी शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके सामने खाने की ट्रे रखी है। वह खुद कैमरे की तरफ देखकर स्माइल कर रही हैं। हालांकि इस दौरान वह थोड़ी कमजोर नजर आ रही हैं। शोएब ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- वह ठीक हैं। साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+