Shilpa Shetty ने सोशल मीडिया को अलविदा कर किया फैंस को हैरान, बोलीं...
शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को हैरानी में डाल दिया है। उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने का ऐलान किया है।
मुंबई, 12 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों का फैंस को अक्सर इंतजार रहता है। लेकिन, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की है। एक्ट्रेस ने अपने इसंटाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने फोटे शेयर कर कैप्शन में लिखा 'ब्रेक ले रही हूं. एकरसता से बहुत ऊब गई हूं।

सोशल मीडिया से शिल्पा शेट्टी ने लिया ब्रेक
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग ने लाखों दर्शकों के दिलों में राज किया है। वह एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो अब तक बॉलीवुड से लेकर रिएलिटी शो सब पर नजर आ चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी को अब तक बहुत से रिएलिटी शो में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने निजी जीवन से जुड़ी हर जानकारी वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने फिलहाल सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है।
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया को क्यों कहा अलविदा?
बता दें कि, शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है और लिखा है, 'ब्रेक ले रही हूं. एकरसता से बहुत ऊब गई हूं...सब कुछ एक जैसा दिख रहा है! जब तक नया अवतार नहीं हासिल कर लेती तब तक के लिए अलविदा'।

शिल्पा शेट्टी के पोस्ट से फैंस हैरान
शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट ने फैंस को काफी हैरानी में डाल दिया है। ये कोई पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट में लगभग 25.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। उम्मीद है कि, एक्ट्रेस सोशल मीडिया अकाउंट पर जल्द ही वापसी करेंगी।
शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो, वह इन दिनों रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सीरीज में महिला पुलिस अफसर के लुक में शिल्पा शेट्टी नजर आएंगी। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका पहला लुक भी शेयर किया था जिसको फैंस ने काफी पसंद किया।












Click it and Unblock the Notifications