'मैं शुक्रगुजार हूं कि तुम मेरे सबसे अच्छे...', शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा पर लुटाया दिल खोलकर प्यार

'मैं शुक्रगुजार हूं कि तुम मेरे सबसे अच्छे...', शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा पर लुटाया दिल खोलकर प्यार

मुंबई, 09 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। राज कुंद्रा का आज जन्मदिन है। शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है। शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को प्यार 'कुकी' कहा है। शिल्पा शेट्टी ने वीडियो में अपने परिवार के साथ बिताए क्वालिटी टाइम को शेयर किया है। ये एक कोलाज वीडियो है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी बेटी समीशा और बेटे वियान को भी दिखाया गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने दिल खोलकर पति राज कुंद्रा पर प्यार लुटाया है।

'लाखों यादों को बनाने के लिए, मैं शुक्रगुजार हूं कि...'

'लाखों यादों को बनाने के लिए, मैं शुक्रगुजार हूं कि...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ''लाखों यादों को संजोने के लिए चीयर्स, हमारे सभी खुशी के दिनों के लिए, मुझे मेरा परिवार देने के लिए चीयर्स, जिसे मैं 'मेरा' कह सकती हूं, आपके प्यार और हर उस नासमझ कोशिश के लिए...., मैं शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।''

'मैं शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे बच्चों के पिता...'

'मैं शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे बच्चों के पिता...'

शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, ''मेरे बच्चों के पिता, मेरा प्यार, और मेरी ताकत। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी कुकी। आपकी आने वाली जिंदगी में आप पहले से ज्यादा मजबूत हों, आपका स्वास्थ्य अच्छा हो, आप सुरक्षित रहें, आपको जिंदगी में वो सब मिले, जो आप चाहते हैं, मैं यही कामना करती हूं।''

बिग बॉस में आ सकते हैं राज कुंद्रा

बिग बॉस में आ सकते हैं राज कुंद्रा

खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। एक सूत्र के अनुसार, राज और शो के निर्माताओं के बीच चर्चा हो रही है। पूरी उम्मीद है कि राज कुंद्रा बिग बॉस 16 में भाग ले सकते हैं। एक सोर्स ने कहा, राज कुंद्रा को लगता है कि उनको वास्तविक पक्ष और सच्चाई को देश के सामने दिखाने की जरूरत है।

पोर्नोग्राफी केस के बाद चर्चा में आए थे राज कुंद्रा

पोर्नोग्राफी केस के बाद चर्चा में आए थे राज कुंद्रा

पोर्नोग्राफी केस के बाद राज कुंद्रा चर्चा में आए थे। राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और सितंबर में उन्हें जमानत दे दी गई थी। उन पर भारतीय दंड संहिता, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अब अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं राज कुंद्रा

अब अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं राज कुंद्रा

पोर्नोग्राफी केस में नाम फंसने और जमानत पर बाहर आने के बाद से पब्लिक प्लेस में राज कुंद्रा अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। तब से वह नए-नए मास्क से अपना चेहरा ढककर मीडिया से बचते रहे हैं। इसके अलावा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी को अब कई साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इस जोड़ी को अक्सर छुट्टियां और जन्मदिन मनाते हुए एक साथ शानदार समय बिताते हुए देखा जा सकता है।

इन विवादों से भी जुड़ा है राज कुंद्रा का नाम

इन विवादों से भी जुड़ा है राज कुंद्रा का नाम

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के अलावा आईपीएल को लेकर भी विवादों में रहे हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में मॉरिशस की एक कंपनी की मदद से आईपीएल में निवेश किया था। लेकिन साल 2013 में राज कुंद्रा पर सट्टेबाजी का आरोप लगा था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके बाद राज कुंद्रा ने स्वीकार भी किया था कि उन्होंने टीम को लेकर सट्टा खेला था और बहुत सारा पैसा लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+