Video:चैट शो में खिल-खिला कर हंसी शिल्पा तो लोग हुए गुस्सा, कहा- 'पति ने जिंदगी बर्बाद की, ये हंस रही हैं'

Video:चैट शो में खिल-खिला कर हंसी शिल्पा तो लोग हुए गुस्सा, कहा- 'पति ने जिंदगी बर्बाद की, ये हंस रही हैं'

मुंबई, 03 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पोर्नोग्राफी मामले में अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद लगभग एक महीने तक सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी वास्तविकता का सामना करते हुए अपनी जिंदगी को सामान्य तरीके से जीने की कोशिश कर रही हैं। वह पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। शिल्पा शेट्टी अब सुपर डांसर-4 में भी बतौर जज की भूमिका में वापसी कर ली है। लेकिन शिल्पा शेट्टी अब भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शिल्पा शेट्टी ने एक चैट शो का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खिल-खिला कर हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। शिल्पा की ये हंसी सोशल मीडिया यूजर को पसंद नहीं आई है।

चैट शो में शिल्पा को हंसता देख गुस्सा हुए यूजर

चैट शो में शिल्पा को हंसता देख गुस्सा हुए यूजर

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी 19 जुलाई 2021 को हुई थी। तब से लेकर आज तक (03 सितंबर) राज कुंद्रा को बेल नहीं मिल पाई है। एक महीने का ब्रेक लेने के बाद शिल्पा शेट्टी की लाइफ अब ट्रैक पर आ गई है। शिल्पा शेट्टी का एक चैट शो का टीजर सोशल मीडिया पर आया। जिसमें वह खिल खिलाकर हंसती दिखाई दे रही हैं। हालांकि शिल्पा शेट्टी के हंसने की वजह का पता नहीं चल पाया है। वीडियो को शो के होस्ट ने शेयर कर लिखा है, जानिए शिल्पा क्यों हंस रही हैं। इस चैट शो में शिल्पा गेस्ट के तौर पर हैं।

यूजर बोला- 'पति ने जिंदगी बर्बाद की और इनको हंसी आ रही है'

यूजर बोला- 'पति ने जिंदगी बर्बाद की और इनको हंसी आ रही है'

शिल्पा शेट्टी का ये चैट शो का टीजर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर शो की होस्ट ने लिखा, जानने के लिए आप भी देखिए शिल्पा क्यों इतना हंस रही हैं। इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''इस बात पर हंस रही हैं कि राज कुंद्रा ने कैसे पोर्नोग्राफी से दूसरी औरतों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। इतने बड़े पोर्न स्कैंडल के बाद इंसान को बेशर्म हो जाना चाहिए। अब इनको हंसी तो आएगी ही।''

...लेकिन शिल्पा ने ये वीडियो पति की गिरफ्तारी से पहले किया था शूट

...लेकिन शिल्पा ने ये वीडियो पति की गिरफ्तारी से पहले किया था शूट

इस घटिया कमेंट करने वाले यूजर को शो की होस्ट ने करारा जवाब भी दिया। शो की होस्ट जेनिस ने जवाब देते हुए लिखा, ''टाइम लाइन पर गंदगी करने से पहले कृपया एक बार कैप्शन पढ़ लीजिए कि ये एपिसोड शूट किया गया था।'' बता दें कि वीडियो के कैप्शन में लिखा था, एक बार ये को पढ़ लेते कि ये शूटिंग कब हुआ था।

19 जुलाई को राज कुंद्रा की हुई थी गिरफ्तारी

19 जुलाई को राज कुंद्रा की हुई थी गिरफ्तारी

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की थी। हालांकि शिल्पा ने कहा था कि उन्हें इस बिजनेस का कोई आइडिया नहीं था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी ट्रोल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+