Shilpa Shetty के घर में हुई चोरी, एक्ट्रेस के घर से गायब हुए कीमती सामान, पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी
शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने परिवार के साथ इटली में हैं। वहीं अब पुलिस ने जानकारी दी है कि एक्ट्रेस के घर चोरी हो गई और घर से कई कीमती सामान गायब हो गए।
Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर चोरी हो गई। एक्ट्रेस मुंबई में जुहू स्थित घर में चोरी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और फिलहाल पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री के घर से कई कीमती सामान चोरी हो गए हैं।
शिल्पा शेट्टी के घर मे हुई चोरी
न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' के मुताबिक, यह घटना एक हफ्ते पुरानी है। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी 15 जून को दी है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक दो आरोपियों को धर दबोचा और जांच में जुट गई है। अधिकारी ने बताया कि, शिल्पा शेट्टी के घर हुई चोरी की जानकारी जुहू पुलिस थाने से मिली थी। उनके घऱ से कई कीमती सामान गायब हैं और फिलहाल मामला दर्ज कर दिया गया है।

इटली में वेकेशन एंजॉय कर रही एक्ट्रेस
बता दें कि, शिल्पा शेट्टी इन दिनों इटली में हैं और अपनी वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। जब एक्ट्रेस के घर चोरी हुई वह तब इटली में ही थीं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपने इस वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने मोनोकनी ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस कहीं से भी 48 साल की नहीं लग रही हैं। फैंस उनकी फिटनेस की काफी तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications