फिर इस तरह से मुंह छिपाकर निकले राज कुंद्रा, हुलिया देख यूजर्स बोले- 'ऐसे काम ही क्यों करते हो'
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपना चेहरा ढके हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 18 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब राज कुंद्रा जेल से बाहर आ चुके हैं लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। हालांकि वह जब भी घर से बाहर निकलते हैं मुंह छिपाकर बाहर निकलते हैं। राज कुंद्रा अक्सर अपने चेहरे पर एक मास्क लगा लेते हैं। वहीं एक बार फिर उन्हें ऐसे ही मास्क लगाकर बांद्रा में स्पॉट किया गया जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

राज कुंद्रा ने फिर छिपाया मुंह
दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह अजीबो-गरीब मास्क से फेस ढके हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो विराल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में राज कुंद्रा कैमरे से बचने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा अपने बच्चों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर की हुडी पहनी हुई थी और उन्होंने फेस मास्क ब्लैक कलर का पहना हुआ है। इस दौरान उन्होंने पूरी कोशिश की कैमरे से बचने की। हालांकि इस वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

फैंस ने लगाई जमकर लताड़
राज कुंद्रा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और उनको बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- काम ही मुंह छिपाने वाला किया है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-' मुंह दिखाने लायक वैसे भी नहीं हो'। एक ने लिखा 'ऐसे काम क्यों करते हो कि बाद में मुंह दिखाने लायक ना बचो' ।

पहले भी ट्रोल हो चुके हैं राज कुंद्रा
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं जब उन्हें इस तरह से स्पॉट किया गया। इससे पहले इंटरनेट पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वह पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ रेस्टोरेंट के बाहर मुंह छिपाते हुए नजर आए। पब्लिक प्लेस पर अपना मुंह छिपाते नजर आए राज कुंद्रा को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा गया।

पत्नी शिल्पा के साथ मुंह छिपाकर पहुंचे रेस्टोरेंट
वीडियो में राज कुंद्रा जैसे ही कार से बाहर निकलते हैं तुरंत पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद कर लेता है। वीडियो में जहां राज कुंद्रा कैमरे से बचते हुए नजर आए तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने उस दौरान खूब पोज दिए। वहीं राज के साथ पोज देने की बात पर शिल्पा ने हंसते हुए कहा, ''सर गैलो'।












Click it and Unblock the Notifications