Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर से बाहर होगा ये कंटेस्टेंट, पढ़िए रिपोर्ट

Weekend ka War: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को शुरू हुए 5 हफ्ते हो गए हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं। सलमान की वजह से शो को टीआरपी भी खूब मिलती है। इस बार सलमान शुक्रवार को ही शो होस्ट करते नजर आए और घरवालों की थोड़ी बहुत क्लास लगाई।

अब खबरें है कि शो को रवि किशन भी होस्ट करेंगे। हालांकि उनके सेगमेंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है। 5वें हफ्ते में कई कंटेस्टेंट्स बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में इस बार कौन बाहर जाएगा, सभी लोग यही जानना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 18 से अब शहजादा धामी बाहर होंगे। इस बार सबसे कम वोट उन्हें ही मिले हैं।

Shehzada Dhami will be out from Bigg Boss 18 house Salman Khan weekend ka war

वाइल्ड कार्ड एंट्री का क्या होगा
शहजादा पर आरोप हैं कि वो घर में बहुत कम बोलते हैं। कई बार वो खुद के मुद्दे बनाते हैं ताकि वो दिख सकें। ऐसा करते उन्हें कई बार देखा गया है। इसके पहले बिग बॉस 18 से वायरल भाभी के नाम से मशहूर हेमा, नायरा बनर्जी और मुस्कान बामने बाहर हो चुकी हैं। शहजादा चौथे कंटेस्टेंट होंगे जो घर से बाहर जाने वाले हैं। साथ ही बिग बॉस में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो गई है। घर में दिग्विजय राठी और कशिश कपूर भी आ चुके हैं। दोनों की एंट्री सलमान के सामने ही काफी भयानक थी। ऐसे में देखना ये भी है कि दोनों घर के अंदर क्या माहौल बनाते हैं और किस टीम में शामिल होते हैं।

घर में हैं दो टीमें
घर के अंदर दो टीम हैं। एक में विवियन, अविनाश, ईशा और एलिस हैं। वहीं, दूसरे ग्रुप में करणवीर, शिल्पा, श्रुतिका और चुम दुरांग हैं। बाकी लोग अभी तक अपने आपको किसी भी टीम का हिस्सा नहीं समझते हैं। ख़ैर अब देखना ये है कि बिग बॉस 18 अब किस ओर करवट लेता है। इस शो से जुड़ी अपडेट के लिए आप पढ़ते रहिए oneinda hindi।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+