राघव जुयाल संग बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल, अब एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: ये बात किसी से छुपी नहीं है कि सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि एक्ट्रेस को हाल ही में बद्रीनाथ में अपने को स्टार राघव जुयाल के साथ स्पॉट होने के बाद ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। अब शहनाज ने ट्रोलर्स को अपने अंदाज में जवाब दिया है।

किसी का भाई किसी की जान फिल्म से ही राघव जुयाल और शहनाज गिल की डेटिंग के जबरदस्त रूमर्स हैं। शहनाज गिल की बात करें तो एक्ट्रेस को टीवी के फेमस शो बिग बॉस से फेम मिला। शो में शहनाज ने लोगों का दिल जीतने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की दोस्ती के चर्चे होने लगे। तबसे लोग दोनों को सिडनाज नाम से बुलाने लगे।

Shehnaaz Gill

हाल ही में शहनाज बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंची। शहनाज की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। बद्रीनाथ से ही राघव जुयाल की भी तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने शहनाज को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब ट्रोलिंग के बीच, शहनाज़ गिल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। शरनाज ने चश्मे में तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मुझे कोई परवाह नहीं है।

Recommended Video

    राघव जुयाल संग बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल

    रेडिट यूजर ने लिखा कि शहनाज का ये पोस्ट तब सामने आया है, जब राघव जुयाल के साथ उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। बताते चलें कि इससे पहले इस साल मई में, राघव जुयाल ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया था कि वे शेहनाज गिल को डेट कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो फालतू की चीजें हैं। नहीं, बिल्कुल भी सच्चाई नहीं। भाई (सलमान खान) ने उसको बोला और उसका मेरे पे चल रहा है,''

    बताते चलें कि किसी का भाई किसी की जान फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने दोनों को आगे बढ़ने के लिए कहा था। उसी बात का जिक्र करते हुए राघव ने ये बात कही। राघव जुयाल ने आगे कहा, "जब आप किसी फिल्म की शूटिंग में लगभग तीन से चार महीने बिताते हैं, तो दोस्ती यारी हो जाती है। शहनाज़ की दिक्कत ये है कि उसने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया है। तीन से चार महीने के लिए लोग आपकी पर्सनल लाइफ में शामिल हो जाते हैं। इसलिये ये किसी दावे से कम नहीं रहता। शो खत्म होने के बाद भी लोग दावा करने लगते हैं। मैंने ट्रैवल किया है, दूसरों के साथ समय भी बिताया है लेकिन उसके साथ लोगों को ड्रामा बनाना था। मुझे नहीं मालूम कि ये क्या है। दुख होता है। बेचारी। हम तो बस हंसी मजाक ही करते हैं।

    शेहनाज गिल ने भी अफवाहों का खंडन किया था और कहा था कि मीडिया झूठ क्यों बोलती है? मीडिया हर बार झूठ बोलती है और कुछ भी बोलती है। हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या किसी के साथ घूमें तो रिश्ते में हैं? नहीं ना...तो बस, मीडिया फ़िज़ूल बोलती है। अब मैं हाइपर हो जाउंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+