क्या सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद फिर रिलेशनशिप में आना चाहती हैं शहनाज गिल? बोलीं- "अगर मुझे प्यार होगा..'
अक्सर फैंस के मन में सवाल रहता है कि सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज गिल अब किसे डेट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद इसका खुलासा कर दिया है।

Shehnaaz Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल सबसे ज्यादा रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से फेमस हुई। इस शो में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद थी। शो खत्म होने के बाद दावा किया जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। साल 2021 में एक्टर का निधन हो गया था।
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से उभरीं शहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला को अचानक दिल का दौरा पड़ा था और अस्पताल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनके जाने से शहनाज गिल काफी टूट गई थीं। कहा जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन ये प्रेम कहानी हमेशा के लिए अधुरी रह गई। हालांकि अब इस सदमे से शहनाज गिल काफी आगे बढ़ चुकी हैं। वह अब अपने काम पर पूरा फोकस कर रही हैं।
क्या फिर प्यार में पड़ना चाहती हैं एक्ट्रेस?
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद अब शहनाज गिल क्या दोबारा प्यार में पढ़ना चाहती हैं ये उनके फैंस बेसब्री से जानना चाहते हैं। अब अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने टॉक शो 'देसी वाइब्स' पर बातचीत में शहनाज़ गिल इस बारे में खुलकर बात की। नवाज ने पूछा कि एक ऐसी चीज का जिक्र करें, जिसे वह पूरे दिल से करना चाहेंगी। इसका जवाब देते हुए शहनाज बोलीं, "प्यार।"
शहनाज ने कही ऐसी बात
उन्होंने आगे कहा कि, प्यार की पीठ में छुरा घोंपने की आदत होती है। इस पर नवाज ने कहा, "हो जाएगा वो भी।" इसके बाद शहनाज ने कहा, "अगर प्यार होगा, प्यार में धोखा मिलेगा, धोखा मिलेगा तब मेरी एक्टिंग बाहर आएगी।" इस पर नवाज ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में दिल तोड़ने वाले को बुलावा देते हैं ताकि वह अच्छी परफॉर्मेंस दे सकें।
'मेरा प्यार कुछ ज्यादा ही..'
इस पर शहनाज ने कहा कि अगर मैं किसी को प्यार करती हूं तो पागलों की तरह करती हूं। चौबीस घंटे मेरे बारे में सोचोगे, मैं ऐसी पागल हूं... सबका प्यार करने का तरीका अलग होता है, मेरा कुछ ज्यादा ही शुद्ध है।" हालांकि शहनाज गिल ने अपने जवाब में यह जाहिर नहीं किया कि वह अभी किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उन्होंने दोबारा प्यार करने से इंकार भी नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications