'जो जो गया सबने सिर्फ धोखा दिया', Shehnaaz Gill का प्यार से उठा भरोसा, पास्ट रिलेशनशिप पर बयां किया दर्द
शहनाज गिल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने पास्ट रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि प्यार में कई बार धोखा खा चुकी हैं।
Shehnaaz Gill Past Relationships: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई। इन दिनों वह अपने सॉन्ग 'यार का सताया हुआ है' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करती हुई दिखीं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान पास्ट रिलेशनशिप को लेकर शहनाज गिल ने अपना दर्द बयां किया।
पास्ट रिलेशनशिप पर शहनाज गिल का छलका दर्द
शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह प्यार के मामले में कई बार धोखा खा चुकी हैं। शहनाज ने कहा, "जो-जो गया है, मुझे छोड़कर गया है, क्योंकि जब आपको इंसान का पता चल जाता है कि उसका दो या तीन जगह चल रहा है तो इंसान खुद ही पीछे हट जाता है। वरना मैंने आज तक किसी को कभी धोखा नहीं दिया।"

'दफा हो जाओ भाड़ में जाओ'
शहनाज गिल ने आगे बताया कि वह अपने जीवन में इन सब अनुभव से अब काफी ज्यादा मजबूत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि, 'धोखा देके चले जाओ... मेरा लेकिन ये है अब, आओ और जाओ, दफा हो जाओ, भाड़ में जाओ।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने स्कूल के क्रश का खुलासा किया।
बचपन के क्रश को लेकर किया खुलासा
शहनाज ने अपने बचपन के क्रश के बारे में करते हुए कहा कि, 'एक लड़का था, जिस पर स्कूल की सभी लड़कियां मरती थीं। लेकिन वह उन पर फिदा था। वह क्लास में सबसे बुद्धिमान था और मेरा सारा होमवर्क करता था। हम दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे। बाद में मुझे एहसास हुआ था कि वह लाइक करता है।'
सिद्धार्थ संग रिलेशन में थीं शहनाज
बता दें कि, शहनाज गिल अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते में थीं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत बिग-बॉस 13 से हुई थी। यहां तक कि दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आई थी। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था। हालांकि साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया।












Click it and Unblock the Notifications