बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही Shehnaaz Gill बन चुकी हैं करोड़ों की मालकिन, एक पोस्ट के लिए वसूलती हैं इतनी फीस

पंजाब की कैटरीना कैफ कहे जाने वाली शहनाज गिल फिल्म किसी का भाई किसी की जान से जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। आइए जानते हैं कि कुल कितनी संपत्ति है।

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Net Worth: सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल को कौन नहीं जानता। भले ही उन्होंने अब तक एक्टिंग में कदम नहीं रखा लेकिन इसके बावजूद वह अपनी तस्वीरों से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। मगर क्या आप शहनाज की कुल कितनी संपत्ति है?

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं शहनाज
शहनाज गिल को पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से जाना जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर की झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते हैं।

शहनाज की कुल संपत्ति
अब बात शहनाज गिल के नेटवर्थ के बारे में करते हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 30 करोड़ से भी अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस किसी भी ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं किसी भी ब्रांड प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस 10 लाख फीस लेती हैं।

Shehnaaz Gill

इंस्टाग्राम से भी होती मोटी कमाई
वहीं इंस्टाग्राम के जरिए भी एक्ट्रेस की मोटी कमाई हो जाती है। बता दें कि, एक फोटो या वीडियो पोस्ट करने के शहनाज गिल दस लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। यानी कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

महंगी गाड़ियों की हैं शौकीन
इसके अलावा शहनाज गिल को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौंक है। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो, जैगुआर एक्स जेड, रेंज रोवर के साथ मर्सिडीज-बेंज-एस क्लास जैसी कारें शामिल हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपनी इन लग्जरी गाड़ियों के साथ स्पॉट की जाती हैं।

Shehnaaz Gill

Recommended Video

    Siddharth Shukla के गम में Shehnaaz Gill छोड़ रही है मुम्बई , सामने आया सच | वनइंडिया हिंदी

    शहनाज गिल का वर्कफ्रंट
    वहीं शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड जगत में कदम रखने वाली हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+