सिद्धार्थ की मां को अपनी मां की तरह मानती हैं शहनाज , मुश्किल वक्त में ऐसे बनती हैं उनका सहारा, देखें Video
सिद्धार्थ शुक्ला की मां को अपनी मां की तरह मानती हैं शहनाज गिल, मुश्किल वक्त में ऐसे बनती हैं उनका सहारा, देखें Video
मुंबई, 16 दिसंबर: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी हमेशा से फैंस को खूब पसंद आई है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस उन्हें प्यार से सिडनाज बुलाते थे। ये एक ऐसा बंधन है, जो कभी नहीं टूटेगा। लेकिन 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज का दिल टूट गया है। शहनाज काफी वक्त से मीडिया से दूर रही है। 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन था। सिद्धार्थ के जन्मदिन पर हर कोई उन्हे याद कर रहा था। लेकिन सिद्धार्थ की मौत के बाद उनका पहला जन्मदिन उनकी मां-बहनों और शहनाज के लिए काफी मुश्किल भरा था। शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर भी शेयर की थी। इसी बीच शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला के साथ दिखाई दे रही हैं।

सिद्धार्थ की मां को अपनी मां की तरह समझती हैं शहनाज
सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद उनकी मां और बहनों का शहनाज गिल अपने परिवार वालों की तरह ही ध्यान रखती हैं। शहनाज गिल हमेशा ये सुनिश्चित करती हैं कि वह सिद्धार्थ के परिवार के संपर्क में रहें। 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की पहली जयंती के कुछ दिनों बाद शहनाज का रीता शुक्ला से सिड के बहन से मिली थीं। जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। वीडियो अब वायरल हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद भी शहनाज अक्सर उनके परिवार से मिलने जाती हैं।

सिद्धार्थ की मां के साथ दिखीं शहनाज गिल
अब वायरल हो रहे एक नए वीडियो में शहनाज गिल सिद्धार्थ की मां रीता के साथ सिद्धार्थ के घर के बाहर खड़ी दिखाई दे रही है। फैंस इस बात से खुश हैं कि शहनाज सिद्धार्थ के परिवार का साथ अब भी दे रही हैं और उनका ध्यान रख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो सिद्धार्थ के जन्मदिन का है। वीडियो में शहनाज और रीता दोनों सफेद पायजामे-कुर्ते में दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ की मां, बहन और शहनाज तीनों घर की बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर किसी का इतंजार कर रहे हैं।

सिद्धार्थ के जन्मदिन पर उनके फैंस ने किया उन्हें याद
सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसकों ने रविवार 12 दिसंबर को मनाई गई उनकी जयंती पर पर सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्रेंड करवाए। उनके फैंस सिद्धार्थ की पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा करके उन्हे याग किया। सिद्धार्थ के परिवार ने भी इस ट्रेंड पर ध्यान दिया। और सिड के फैंस को उनकी पहली जयंती यादगार बनाने के लिए धन्यवाद दिया। सिद्धार्थ शुक्ला की मां और बहनों ने फैंस को थैंक्स कहा है।

'सिद्धार्थ का जन्मदिन हमारे लिए बहुत अधिक कठिन होता...'
सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने एक प्यार से नोट साझा किया और लिखा, ''सिद्धार्थ का जन्मदिन हमारे लिए बहुत अधिक कठिन दिन होता, लेकिन उनके फैंस द्वारा भेजे गए सभी प्यार को देखकर यह आसान और सुंदर हो गया। हम धन्य महसूस करते हैं कि सिद्धार्थ को अभी भी बिना शर्त प्यार करने वाले लोग हैं, वह अभी भी लोगों के दिलों में जिंदा है। आप में से प्रत्येक को हमारी ओर से हार्दिक धन्यवाद! आपने हमारे परिवार के लिए जो प्यार दिखाया है, उसके लिए हम आभारी हैं। कृपया सिद्धार्थ और हमारे परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में हमेशा रखें। शुक्ला परिवार।''

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पहली बार दिखीं उनकी मां
ये पहली बार है जब सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी मां रीता शुक्ला और बहन को देखा गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के बाद शहनाज गिल को अभिनेता की मां के साथ पहली बार देखा गया है। सके पहले शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब हैंडल पर सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देते हुए 'तू यहीं हैं' गाना रिलीज किया था। इस गाने में शहनाज और सिद्धार्थ के बिग बॉस के बिताए पल थे।

2 सितंबर को हुई थी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत
2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई थी। असल में 1 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला को रात में बेचैनी महसूस हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम संस्कार पहले ब्रह्मा कुमारियों में होना था, लेकिन अनुमति के मुद्दों के कारण, यह ओशिवारा में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications