बिग बॉस 15 में हो सकती है शहनाज गिल वापसी, वाइल्डकार्ड एंट्री की प्लानिंग कर रहे हैं मेकर्स
मुंबई, 04 दिसंबर: पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल ने हमेशा अपनी मासूमियत और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी मजबूत उपस्थिति और केमिस्ट्री को फैंस काफी पंसद किया था। सीजन 13 में सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल से शो के मेकर्स ने संपर्क किया है, वे चाहते हैं कि शहनाज शो का हिस्सा बनें। बताया जा रहा है कि, मौजूदा सीजन की गिर रही टीआरपी को देखते हुए मेकर्स की ओर से ये फैसला लिया गया है।

गिरती TRP को बूस्ट करेंगी Shehnaaz Gill
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज गिल को बिग बॉस 15 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। शहनाज गिल को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में मेकर्स द्वारा अप्रोच किया गया है। मेकर्स शो में राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे पिछले सीजन के कंटेस्टेंट को शो में लेकर आए हैं। रश्मि देसाई और बिग बॉस मराठी स्टार अभिजीत बिचुकले ने भी घर के अंदर वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री की है। हालाँकि, शहनाज बिग बॉस के घर में वापसी करने वाली अब तक की सबसे बड़ी स्टार हो सकती हैं।

सिड के बिना शहनाज के लिए मुश्किल होगी बीबी हाउस की एंट्री
हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शहनाज के बिग बॉस में फिर से आने की अटकलों ने उनके प्रशंसकों को खुश और उत्साहित कर दिया है। हालांकि एक्ट्रेस के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि वह अभी भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उबर रही है। पिछले सीजन में शहनाज के साथ उनके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला साथ थे। लेकिन अब वे इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि शहनाज गिल ने अभी तक शो के मेकर्स के इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया है।

बिग बॉस ओटीटी में गेस्ट बनकर आईं थी शहनाज
शहनाज गिल कुछ समय पहले दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'हौसला रख' में नजर आई थीं। इस दौरान मीडिया के बातचीत के दौरान वे टूट गई थीं। माना जा रहा है कि, शहनाज भावनात्मक तौर पर अभी इतनी मजबूत नहीं है कि, वे बिग बॉस के घर के अंदर सर्वाइव कर पाएं। इस साल शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस ओटीटी में भी गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। जिसके कुछ दिनों बाद सिद्धार्थ की मौत हो गई थी।

शहनाज गिल रुटीन लाइफ में वापस आने की कोशिश कर रही हैं
अब शहनाज गिल दोबारा अपने रुटीन लाइफ में वापस आने की कोशिश कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस को अनाथालय में वक्त व्यतीत करते हुए देखा गया था। उसके बाद उनके भाई शहबाज गिल ने बहन के संग फोटो भी शेयर की थी। शहनाज सिद्धार्थ को बहुत प्यार करती थीं, उनके जाने के बाद शहनाज ने उनकी याद में एक गाना 'तू यहीं है' भी रिलीज किया था।












Click it and Unblock the Notifications