शहनाज गिल ने खरीदा अपना नया घर, लोगों ने दी बधाई, एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात

Shehnaaz Gill New House: कुछ लोगों ने मैसेज के जरिए शहनाज गिल से कहा है कि मुंबई में अपना घर खरीदना उनके लिए किसी मील के पत्थर से कम नहीं है।

shehnaaz gill

Shehnaaz Gill New House: सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में एंट्री करने पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस समय शहनाज अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की सफलता का आनंद ले रही है। आपको बता दें कि शहनाज गिल ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है और उनके फैंस इस बात के लिए उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। शहनाज के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर नए घर के लिए बधाई मैसेज भेज रहे हैं।

शहनाज के फैंस ने भेजे बधाई संदेश
आपको बता दें कि शहनाज गिल ने अपने फैंस के बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खास नोट लिखा है। शहनाज ने दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस का शुक्रिया अदा किया है और उनके संदेशों के स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

शहनाज ने इंस्टा स्टोरी पर सबको कहा शुक्रिया
शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' में कंटेस्टेंट के रूर में नजर आई थीं जिसके बाद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। शहनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुनिया भर में अपने फैंस के ग्रीटिंग कार्ड के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। लोगों ने उन्हें नया घर खरीदने के लिए बधाई मैसेजेस भेजे हैं। कुछ लोगों ने मैसेज के जरिए शहनाज से कहा है कि अपना घर खरीदना उनके लिए किसी मील के पत्थर से कम नहीं है।

लोगों ने शहनाज से कही ऐसी बात
एक शख्स ने शहनाज को बधाई मैसेजे में लिखा है- मेरी प्यारी सना बेबी को उनके नए घर के लिए बधाई, हमें आपकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है। हमें लगता है कि आपके साथ सआथ हमने भी एक नया घर खरीद लिया है, इसलिए हम आपके साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। वहीं एक और शख्स ने बधाई देते हुए लिखा है- वाहेगुरुजी आपके घर और आपके परिवार के सभी लोगों को आशीर्वाद दें। आपके घर में सकारात्मकता के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

shehnaaz gill

अपने घर को लेकर शहनाज की सोच
शहनाज के इस अचीवमेंट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप ये डिजर्व करती हैं शहनाज, आप सपनों की नगरी मुंबई में एक से अधिक घर खरीदो हमारी यही दुआ है। आप ऐसे ही चमकते रहो हमेशा। हाल ही में शहनाज ने अपने चैट शो में भुवन बाम के साथ बातचीत में कहा था कि वह अपने घर और साफ-सफाई को लेकर काफी अटेंटिव रहती हैं। उन्होंने कहा था कि वह खुद अपने घर की सफाई करती हैं। वह अपने घर का काम खुद करना पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+