शहनाज गिल के बोल्ड कपड़ों को लेकर लोगों ने कही ये बात, बोले- इतना छोटा निक्कर पहनकर क्या....
Shehnaaz Gill Troll: अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में शहनाज गिल हॉट पैंट और ब्रालेट टॉप में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह काफी कातिलाना पोज दे रही हैं।

Shehnaaz Gill Troll: पिछले कुछ समय से पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। वह अपने गॉर्जियस लुक से लेकर अपनी दिलकश अदाओं तक से बड़ी ही आसानी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। आजकल उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। इन दिनों उनका स्टारडम साफ नजर आ रहा है। शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। इस समय शहनाज गिल का ग्लैमरस अवातर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरों में उनका हॉट लुक देखने को मिल रहा है। खुद शहनाज गिल ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लेकिन कुछ लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद से शहनाज गिल की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें ताने भी दे रहे हैं।
शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट
आपको बता दें कि शहनाज गिल का हाल ही में एक खास फोटोशूट हुआ है। इस फोटोशूट को बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने किया है। वहीं शहनाज की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर उनके फैंस बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं जबिक कुछ लोगों को उनका बोल्ड अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया है। कई लोगों ने तो उनके ड्रेसिंग सेंस पर ही सवाल खड़े किए। वहीं कई लोगों ने शहनाज गिल के ट्रांसफॉर्मेशन और अदाओं की जमकर तारीफ भी की है।
डब्बू रतनानी ने क्लिक की तस्वीरें
अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में शहनाज गिल हॉट पैंट और ब्रालेट टॉप में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह काफी कातिलाना पोज दे रही हैं। उनका लुक बहुत ही कमाल का नजर आ रहा है। उनकी अदाएं भी लोगों को दीवाना बना रही हैं। शहनाज गिल की इन रिसेंच तस्वीरों को डब्बू रतनानी ने क्लिक किया है। वहीं उनका मेकअप नवरीत जोसन, हेयर स्टाइल बलजीत और आउटफिट डिजाइन केन फर्नस ने किया है।

लोगों ने शहनाज गिल को मारे ताने
आपको बता दें कि जहां एक तरउ कुछ लोग शहनाज गिल के इस स्टाइल और लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके स्टाइल के लिए उन्हें ताने भी मारे हैं। शहनाज की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपके शॉर्ट्स देखकर ऐसा लग रहा है कि आपने मेरे बचपन का निक्कर पहन लिया है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- मुझे तो पहली वाली शहनाज ही ज्यादा पसंद थी।

बॉलीवुड में करने वाली हैं डेब्यू
आपको बता दें कि शहनाज गिल पंजाब की रहने वाली हैं और वह एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग भी करती हैं। वह कई पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही वह बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। शहनाज गिल अपने फेवरेट हीरो सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। शहनाज गिल को 'बिग बॉस 13' में भी देखा गया था।

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ था रिश्ता
वहीं बिग बॉस 13 के बाद से ही उनका नाम दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ा जाता था। दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद कई दिनों तक शहनाज गिल ग्लैमर की दुनिया से दूर रहीं। इसके बाद एक बार फिर शहनाज गिल इंडस्ट्री में नजर आने लगी हैं। उन्होंने खुद को काफी फिट एंड फाइन भी बना लिया है। वह फेस सिंगर गुरु रंधावा के म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications