सिद्धार्थ शुक्ला के बाद Shehnaaz Gill को फिर हुआ प्यार! इस शख्स पर आया दिल, पोस्ट शेयर कर दिया हिंट
Shehnaaz Gill Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस साल एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म भले ही फ्लॉप रही लेकिन शहनाज ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। इन सबके बीच अब खबर आ रही कि एक्ट्रेस को उनका नया प्यार मिल गया है।
पिछले कुछ दिनों से शहनाज गिल अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज, सिंगर गुरु रंधावा को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ आए दिन फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में शहनाज गिल ने एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद डेटिंग की खबरें फिर से चर्चा में आ गईं।

दरअसल, शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर आने वाले सॉन्ग सनराइज का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'ये सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि एक खूबसूरत फीलिंग है जो हम एक साथ चैरिश करते हैं। इतने सारे प्यार के लिए शुक्रिया। मूनराइज के बाद हमेशा से सनराइज होता है।'
शहनाज गिल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक बार दोनों के रिलेशनशिप के कयास लगाने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'प्यारी जोड़ी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपको और गुरू को साथ देखने का इंतजार है। एक ने लिखा, 'ये दोनों एकसाथ कितने अच्छे लगते हैं।' वहीं कुछ फैंस ने नए साल की शुभकामनाएं दी।
बता दें कि, शहनाज गिल हाल ही में बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने गई थीं जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि फैंस ने इसमें गुरू रंधावा को नोटिस कर लिया। जिसके बाद से दोनों डेटिंग की खबरों की वजह से सुर्खियों में रहे। हालांकि इस पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications