July 2025 Fast-Festivals List: ये हैं जुलाई के व्रत-त्योहार की लिस्ट, जानिए कब से शुरू हो रहा है सावन?
July 2025 Fast And Festivals List Hindi: जुलाई का महीना अपने साथ झमाझम बारिश और त्योहारों को साथ लेकर आया है। इस बार रूद्र अवतार हनुमान के प्रिय दिन यानी कि मंगलवार से जुलाई की शुरुआत हुई है तो वहीं इसी महीने में भगवान शंकर के प्रिय मास सावन की भी शुरुआत होगी इसलिए ये महीना पूजा-पाठ के लिए काफी महत्वपूर्ण है और सभी के लिए काफी शुभ होने वाला है।
जुलाई माह में पड़ रहे पर्व और व्रत (July 2025 Fast And Festivals List)

- 3 जुलाई- मासिक दुर्गाष्टमी
- 6 जुलाई- देवशयनी एकादशी और गौरी व्रत
- 7 जुलाई- वासुदेव द्वादशी
- 8 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत
- 9 जुलाई- आषाढ़ माह का चौमासी चौदस
- 10 जुलाई- आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा)
- 11 जुलाईृ- सावन की शुरुआत
- 14 जुलाई- गजानन संकष्टी चतुर्थी है।
- 15 जुलाई- मंगला गौरा व्रत
- 16 जुलाई- कर्क संक्रान्ति
- 17 जुलाई- कालाष्टमी
- 20 जुलाई- मासिक कार्तिगाई
- 21 जुलाई- कामिका एकादशी
- 22 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत
- 23 जुलाई- मासिक शिवरात्रि
- 24 जुलाई- हरियाली अमावस्या
- 27 जुलाई- हरियाली तीज है
- 28 जुलाई- विनायक चतुर्थी
- 29 जुलाई- नाग पंचमी
- 30 जुलाई- स्कन्द षष्ठी
- 31 जुलाई- तुलसीदास जयंती
देवशयनी एकादशी (July 2025 Fast And Festivals List)
इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास प्रारंभ होता है। विवाह आदि शुभ कार्य इस दिन के बाद नहीं किए जाते।
गुरुपूर्णिमा (July 2025 Fast And Festivals List)
गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का यह पर्व विशेष महत्व रखता है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।
श्रावण सोमवार व्रत
श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। यह व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए उत्तम वर प्राप्ति के लिए भी रखा जाता है।
नाग पंचमी (July 2025 Fast And Festivals List)
इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। नागों को दूध अर्पित कर जीवन में सुख-शांति और भय से मुक्ति की कामना की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications