इस जगह होगा शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार, आ गई पूरी जानकारी, सिद्धार्थ शुक्ला से भी है कनेक्शन
बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खबरों की माने तो कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उनके दोस्त सदमे में हैं।
न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार आज, 28 जून 2025 को ओशिवारा के श्मशान घाट पर होगा। इसी श्मशान घाट में बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया था।

अभी तक शेफाली की मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। परिवार या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, शेफाली अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाई गईं थीं। पुलिस ने शेफाली के पति पराग समेत चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच कर रही है। शेफाली का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में किया जा रहा है, जहां उनके पति, दोस्त और परिवार मौजूद हैं। इसके बाद ही उन्हें ओशिवारा ले जाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार होगा। इसी बीच पुलिस ने शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का बयान रिकॉर्ड किर लिया है। पराग त्यागी ने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी का पहले से ही मिर्गी का इलाज चल रहा था इसके अलावा वह स्किन का ट्रीटमेंट भी करवा रही थीं।
शेफाली जरीवाला को "कांटा लगा" म्यूजिक वीडियो से लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म "मुझसे शादी करोगी" से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने कई डांस रियलिटी शो में भी भाग लिया। शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस 13 से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें, सिद्धार्थ और शेफाली के अफेयर की भी खबरें रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी पुष्टि नहीं की। शेफाली ने दो शादियां की थी।












Click it and Unblock the Notifications