शेफाली जरीवाला की मौत के 13 दिन ही बाद पति पराग त्यागी ने कर दिया ऐसा काम, सरेआम वीडियो में कही ऐसी बात
Shefali Jariwala Death: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का गत 27 जून 2025 को निधन हो गया था। 42 साल की उम्र में उनकी अचानक हुई मौत से न सिर्फ उनके पति पराग त्यागी सदमे में हैं बल्कि एक्ट्रेस के करीबी दोस्त और फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं।
शेफाली की मौत के 13 दिन बाद पति ने उठाया ये नेक कदम
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद से उनके पैरेंट्स और पति पराग त्यागी सबसे ज्यादा टूट गए हैं। पराग हर दिन शेफाली को याद कर रहे हैं और अपनी प्यारी पत्नी को खोने का गम मना रहे हैं। शेफाली को श्रद्धांजलि देने के लिए, उन्होंने अब एक नेक कदम उठाया है।

शेफाली की याद में पेड़ लगा रहे हैं पराग त्यागी
पराग त्यागी ने शेफाली की याद में अपने आसपास के इलाकों में पेड़ लगाना शुरू किया है। शेफाली के निधन के 13 दिन बाद पति पराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेड़ लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
'शेफाली जरीवाला प्रकृति से बहुत प्यार करती थीं'
-इस वीडियो को पोस्ट करते हुए पराग त्यागी ने बताया है कि उनकी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला प्रकृति से बहुत प्यार करती थीं और हमेशा उन्हें मिले प्यार को वापस देना चाहती थीं। पराग ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- पेड़ लगाना प्यार वापस देने की दिशा में पहला कदम है।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ लगाते हुए पराग के साथ उनका पालतू कुत्ता सिम्बा भी मौजूद था। पराग ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- परी को हमेशा से प्रकृति से प्यार रहा है और वह हमेशा दुनिया द्वारा उस पर बरसाए गए प्यार को वापस देना चाहती थी।
-पराग त्यागी ने आगे लिखा है- पेड़ लगाना, प्यार लौटाने की दिशा में पहला कदम है। आप सभी का शुक्रिया, हमेशा उसे इतना प्यार और समर्थन देने के लिए और वह आप सभी अद्भुत लोगों को प्यार लौटाने के लिए मौजूद है #shefalijariwala।
पराग त्यागी की हो रही थी आलोचना
-इस बीच, पराग त्यागी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह, उनका पालतू कुत्ता सिम्बा और शेफाली जरीवाला का हाथ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था- हमेशा साथ। इस पोस्ट की कुछ लोगों ने आलोचना की थी और उन पर शेफाली के निधन के बाद पब्लिसिटी पाने का आरोप लगाया था।
-वहीं पराग त्यागी ने इस आरोप का कड़ा जवाब देते हुए लिखा था- जो लोग ये कहकर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं इतनी जल्दी पोस्ट नहीं करूगा। भाई सब लोग आपकी तरह नहीं होते। परी को सोशल मीडिया पर रहना बहुत पसंद था और उसे मिलने वाले प्यार का वह आनंद लेती थी।
'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट शेफाली को समर्पित है'
-पराग त्यागी ने आगे लिखा था- मैं कभी भी सोशल मीडिया पर्सन नहीं रहा और अब वह मेरे दिल में है, और मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि उसे हमेशा सभी का प्यार मिलता रहे और वह सोशल मीडिया पर तब भी रहेगी जब वह आसपास नहीं होगी। ये अकाउंट केवल उसे समर्पित ह और मैं उसकी प्यारी यादों को उसके अद्भुत प्रशंसकों के साथ शेयर करके संजोना चाहता हूं, जो उसे और अधिक और हमेशा देखने के लायक हैं।
-पराग ने लिखा था- मुझे आप नकारात्मक लोगों के फैसले की परवाह नहीं है। मुझे आपकी परवाह नहीं है लेकिन मुझे उन सभी प्यारे लोगों की परवाह है जो उसे प्यार करते थे, अभी भी उससे प्यार करते हैं और हमेशा उससे प्यार करते रहेंगे। मैं आप सभी के साथ उसकी यादों को संजो कर रखूंगा। आपको बता दें कि शेफाली और पराग ने साल 2014 में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications