'वो अच्छी हिंदू है, नहीं चाहिए सर्टिफिकेट' सोनाक्षी की परवरिश मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल, शत्रुघ्न ने लगाई क्लास

Shatrughan Sinha Slams Mukesh Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में वरिष्ठ अभिनेता मुकेश खन्ना की आलोचना का जोरदार जवाब दिया, जिन्होंने रामायण के बारे में सवाल का जवाब न देने को लेकर उनकी परवरिश पर सवाल उठाया था। अब उनके पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का मुकेश खन्ना की लताड़ लगाई।

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा ने बिना मुके खन्ना का नाम लिए उनको करारा जवाब दिया। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक्टर ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी को सोनाक्षी के रामायण के सवाल का जवाब न देने पर समस्या है। सबसे पहले, इस व्यक्ति को रामायण के बारे में सब कुछ जानने का क्या अधिकार है? और उसे हिंदू धर्म का रक्षक किसने बनाया?"

Sonakshi Sinha

शत्रुघ्न ने आगे कहा, "मैं अपने तीनों बच्चों पर गर्व करता हूं। सोनाक्षी ने खुद अपनी पहचान बनाई। मुझे कभी भी उसकी करियर लॉन्च करने की ज़रूरत नहीं पड़ी। वह एक ऐसी बेटी है जिस पर हर पिता को गर्व होना चाहिए। रामायण के सवाल का जवाब न देना सोनाक्षी को अच्छे हिंदू होने से अयोग्य नहीं बनाता। उसे किसी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।"

वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिख मुकेश खन्ना को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "मैंने हाल ही में एक बयान पढ़ा जिसमें आपने कहा कि यह मेरे पिता की गलती है कि मैंने रामायण के बारे में सही सवाल का जवाब नहीं दिया था। सबसे पहले, याद दिलाना चाहूंगी कि उस दिन हॉट सीट पर दो महिलाएं थीं जिन्होंने उसी सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन आपने सिर्फ मेरा ही नाम लिया, और केवल मेरा ही नाम लिया, जिनके कारण यह बात बिल्कुल स्पष्ट है।"

उन्होंने आगे कहा, "हां, उस दिन मुझे थोड़ी सी चूक हो गई थी, और मैं भूल गई थी कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाई गई थी, लेकिन स्पष्ट रूप से आपने भी राम के द्वारा सिखाए गए माफी और भूल जाने के कुछ पाठ भूल दिए हैं। अगर राम मंथरा, कैकेयी, यहां तक कि रावण को भी युद्ध के बाद माफ कर सकते थे, तो आप इस छोटी सी बात को क्यों नहीं छोड़ सकते? मुझे आपकी माफी की जरूरत नहीं है।"

सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट के अंत में मुकेश को वॉर्निंग दी। उन्होंने लिखा, "मैं निश्चित रूप से चाहती हूं कि आप इसे भूलें और बार-बार इस घटना का उल्लेख करके मुझसे और मेरे परिवार से सुर्खियां न बनाने की कोशिश करें। और आखिरकार, अगली बार जब आप मेरे पिता द्वारा मुझे दिए गए संस्कारों पर कुछ कहें, तो कृपया याद रखें कि इन संस्कारों की वजह से ही मैंने बहुत सम्मान के साथ वही कहा, जो आपने मेरी परवरिश के बारे में असंवेदनशील बयान दिए थे।"

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने 2019 में कौन बनेगा करोड़पति में रामायण के एक सवाल का सही जवाब नहीं दे पाई थीं। जिसकी वजह से उनको सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद, मुकेश खन्ना ने कई बार उनके और उनके पिता के बारे में गलत टिप्पणियाँ की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+