शर्मिला टैगोर ने बहू करीना की इस आदत के लिए बांधे उनकी तारीफों के पुल, बोलीं- ये बात देख सुकून मिलता है
मुंबई, 24 अगस्त: करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर ने कई बातों के लिए उनकी तारीफ की है। अपने वक्त की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर का कहना है कि उनकी करीनासे अच्छ बनती है और उनका अपनी बहू से काफी लगाव भी है। शर्मिला ने करीना की सबसे अच्छी बात उनका गुस्सा ना होना और धैर्य रखना बताया है। वहीं बेटे सैफ को उन्होंने एक अच्छा पिता कहा है।

करीना काफी शांत हैं
शर्मिला ने एक इंटरव्यू में कहा, करीना काफी शांत हैं। मैं जब उनको अपने स्टाफ से बहुत शालीनता से बात करते देखती हूं तो अच्छा लगता है। मैं कभी-कभी अपने हेयरड्रेसर पर चिल्ला देती हूं कि जरा जल्दी करो लेकिन मैंने करीना को ऐसे करते नहीं देखा है। उनसे मुझे लगाव है क्योंकि करीना की मौजूदगी मुझे सुकून देती है। मैंने देखा है कि वो कभी भी अपनी तुलना किसी से नहीं करती हैं, बस अपना काम करती है।

मेरी करीना से अच्छी बॉन्डिंग
शर्मिला का कहना है कि करीना से उनकी बॉन्डिंग अच्छी है। मैं उसको बहू के तौर पर पाकर खुश हूं। उन्होंने कहा कि करीना तो कहती है कि मैं आपकी बेटी की तरह ही हूं। सैफ को लेकर शर्मिला टैगोर ने कहा कि उनके पुराने इंटरव्यू भी बहुत फनी होते थे लेकिन अब काफी मैच्योर हो गए हैं। अब वो चार बच्चों के पिता हैं और मुझे लगता है कि वो एक अच्छे पिता हैं। साथ ही उन्होंने पढ़ने की एक अच्छी आदत भी डाली है।

फिल्मों में काम करने को लेकर कही ये बात
कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वालीं शर्मिला टैगोर करीब 11 साल से फिल्मों से दूर हैं। वो आखिरी बार साल 2010 में आई इमरान खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ब्रेक के बाद' में दिखाई दी थीं। फिर से फिल्मों में वापसी पर शर्मिला टैगोर का कहना है कि सेहत की वजह से वो काम से दूर हैं और कोरोना के दौरान तो कतई फिल्म नहीं करेंगी। इसलिए कुछ अच्छे ऑफर मिलने के बावजूद मैंने मना कर दिया। हालांकि सब ठीक रहता है तो कोरोना के बाद मैं काम करूंगी।












Click it and Unblock the Notifications