इस खास तस्वीर को शेयर कर आलिया भट्ट ने बधाई देने वालों को कहा धन्यवाद, जताई खुशी

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सभी बधाई देने वालों को और उन्हें स्पेशल फील कराने वालों को धन्यवाद कहा है।

मुंबई, 28 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गत सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उनकी प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज मिलने के बाद से उनके फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक आलिया की पोस्ट पर बधाई दे रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार वाले और दोस्त भी उन्हें बधाई देने में लगे हैं। इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सभी बधाई देने वालों को और उन्हें स्पेशल फील कराने वालों को धन्यवाद कहा है।

alia bhatt

आलिया ने शेयर की नई तस्वीर
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह और रणबीर एकसाथ बैठे हुए हैं। दोनों के ऊपर फूलों की बारिश हो रही है। इस दौरान आलिया ऑरेंज रंग के सूट में नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर ऑफ व्हाइट रंग के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। आलिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आप सभी के प्यार के लिए अभीभूत हूं....सभी के मैसेज और गुड विशेज को पढ़ने की कोशिश कर रही हूं....और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के साथ हमारे जीवन में आए इतने बड़े पल का जश्न मनाना वास्तव में बहुत खास है।

सोशल मीडिया पर बताई थी प्रेग्नेंसी की खबर
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। तस्वीर में आलिया अस्पताल के बेड पर लेटकर सोनोग्राफी करा रही थीं और पति रणबीर कपूर उनके पास बैठे हुए थे। कपल सामने लगी स्क्रीन पर देख कर काफी खुश हो रहे थे। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा था- हमारा बच्चा जल्द आ रहा है। आलिया के इस पोस्ट के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। आलिया और रणबीर के परिवार से लेकर उनके दोस्त और फैंस सब होने वाले माता-पिता को बधाई और आशीर्वाद दे रहे हैं। आलिया भी नए मेहमान के आने की खबर से काफी खुश हैं। इसके बाद आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने फैंस और दोस्तों को बधाई और आशीर्वाद देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+