एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्मस से मांगी करोड़ों रुपए सैलरी, कंपनी ने कहा- NO
मुंबई, सितंबर 11: फेमस प्रोड्सयूर-डायरेक्टर और बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एकता कपूर को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा है। एकता कपूर ने कंपनी से अपनी और मां शोभा कपूर की सैलरी बढ़ाने की मांग की थी। बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयरधारकों ने कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा कपूर और एकता कपूर के वेतन में वृद्धि के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। कंपनी के एजीएम यानी एनुअल जनरल मीटिंग में सैलरी में बढ़ोतरी की मांग रखी गई थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।
Recommended Video

एकता कपूर की सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव पर हुई थी वोटिंग
ब्लूमबर्ग क्विंट के अनुसार, आम बैठक 31 अगस्त को हुई थी और परिणाम 2 सितंबर को घोषित किए गए थे। इसमें एकता कपूर की सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव पर जो वोटिंग हुई, उसमें 55.4 फीसदी वोट एकता के खिलाफ थे, जबकि 56.7 फीसदी वोट शोभा कपूर की सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव के खिलाफ थे। बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, प्रमोटर ग्रुप जिसकी कंपनी में 34.34 फीसदी हिस्सेदारी है, को वोटिंग से रोक दिया गया। यह भी बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिसकी कंपनी में 24.92% हिस्सेदारी है, ने भी विशेष संकल्प मतदान में भाग नहीं लिया।

एकता की सैलरी कंपनी ते औसत कर्मचारी की सैलरी 59.7 गुना थी
'बिजनस स्टैंडर्ड' की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शोभा कपूर को फाइनेंशियल ईयर 2021 में 2.1 करोड़ रुपये बतौर सैलरी का भुगतान किया गया था। यह कंपनी के किसी भी औसत कर्मचारी की सैलरी 59.7 गुना था। जबकि वित्त वर्ष 2022 में मुनाफे में कमी को मानते हुए शोभा कपूर की सैलरी करीब ₹2.69 करोड़ है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक जीतेंद्र की पत्नी शोभा कपूर को कुल 2.09 करोड़ रुपए का वेतन मिला है, जिसमें 1.95 करोड़ रुपए वेतन के साथ 7.62 लाख रुपए की अन्य जरूरतें शामिल थीं।

कंपनी के शेयरहोल्डर्स इस बात से भी थे नाराज
इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विस के अमित टंडन कहते हैं कि एकता कपूर का अटेंडेंस रिकॉर्ड भी खराब रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2021 में वह 50 फीसदी बोर्ड मीटिंग्स से गायब रही हैं। पिछले तीन साल में वह 75 फीसदी बोर्ड मीटिंग में ही मौजूद रही हैं। एकता कपूर को फाइनेंशियल ईयर 2021 में कंपनी से कोई वेतन नहीं मिला। जबकि शोभा कपूर की तरह ही फाइनेंशियल ईयर 2022 में मुनाफे में कमी को देखते हुए उनका अनुमानित वेतन 2.69 करोड़ रुपये है। यह कंपनी में उनके बराबर काम कर रहे साथियों के अनुरूप है।

कोरोना काल में एकता ने नहीं लिया था वेतन
एकता कपूर और उनके परिवार ने 1994 में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' की स्थापना की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पिछले सात साल से घाटे में चल रही है। जबकि कोरोना महामारी ने नुकसान को और बढ़ा दिया है। एकता कपूर ने बीते साल वेतन के रूप में मिलने वाले 2.5 करोड़ रुपये छोड़ दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications