संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का इंतज़ार हुआ ख़त्म, विक्रांत मैसी के संग करेंगी हिंदी डेब्यू

Shanaya Kapoor Bollywood Debut: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अब बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वो विक्रांत मैसी की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां में नज़र आएंगी। शनाया और विक्रांत की ये फिल्म लव स्टोरी होगी। इसमें वो एक थिएटर एक्ट्रेस की भूमिका में होंगी। वहीं, विक्रांत मैसी एक ब्लाइंड म्यूजीशियन के रोल में नज़र आएंगे।

पीपीइंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक आंखों की गुस्ताखियां राइटर रस्किन बॉन्ड की पॉपुलर शॉर्ट स्टोरी द आइज़ हैव इट पर बेस्ड होगी। ये फिल्म म्यूज़िकल बैकड्रॉप पर सेट होगी। इसमें प्यार, आज़ादी यादें और विश्वास समेत कई चीजों को दिखाया जाएगा। फिल्म को संतोष सिंह डायरेक्ट करेंगे।

shanaya kapoor

डायरेक्टर का भी डेब्यू
संतोष ने पहले ब्रोकन बट ब्यूटीफुल, अपहरण, रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड जैसी सीरीज़ का निर्देशन कर चुके हैं। आंखों की गुस्ताखियां को निरंजन अयंगर और मानसी बागला ने एडैप्ट किया है। निरंजन इसके पहले शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज़ खान, रा वन, ऐ दिल है मुश्किल और दी डे जैसी फिल्मों के डॉयलॉग्स लिख चुके हैं। हालांकि शुरुआत में इस फिल्म निरंजन ही डायेरक्ट करने वाले थे। मगर इसकी जिम्मेदारी संतोष को मिली।

तारा सुतारिया का कटा पत्ता
शनाया से पहले इस फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स तारा सुतारिया, अलाया एफ और प्रतिभा रांटा के साथ बात कर रहे थे। लेकिन इस रोल के लिए शनाया उन्हें परफेक्ट लगीं। वो भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। हालांकि इसके पहले उनकी बात करण जौहर-शशांक खेतान की अर्बन ट्राइंगल फिल्म बेधड़क के लिए चल रही थी। साथ ही खबरें आई कि वो हॉटस्टार की सीरीज़ स्टूडेंट और दि ईयर से अपना डेब्यू करेंगी। लेकिन ये सभी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चले गए। अब उनके हाथ में आंखों की गुस्ताखियां आ गई है। ये फिल्म 2025 में रिलीज़ हो सकती है। ख़ैर विक्रांत इन दिनों राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज़ की शूटिंग में जुटे हुए हैं। इसके बाद वो अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का प्रमोशन शुरू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+