Video:शमिता शेट्टी ने दिव्या अग्रवाल की बोलती की बंद, कहा- तेरे को तो किसी ने Bigg Boss में बुलाया भी नहीं...'
Video:शमिता शेट्टी ने दिव्या अग्रवाल की बोलती की बंद, कहा- तेरे को तो किसी ने Bigg Boss में बुलाया भी नहीं...'
मुंबई, 09 जनवरी: बिग बॉस-15 का अब फिनाले नजदीक आने वाला है। बिग बॉस-15 में फाइनल वीक चल रहा है। रविवार (09 जनवरी) को बिग बॉस 15 में कुछ एक्स कंटेस्टेंट को बतौर जज बुलाया जा रहा है। बिग बॉस-15 के एक नए प्रोमो में दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट को पैनलिस्टों द्वारा ग्रिल किया जा रहा है। दिव्या अग्रवाल ने शमिता शेट्टी के व्यवहार की आलोचना की और कहा, "अगर इनका ये रवैया रहेगा ना, ये अगले चार सीजन आ जाएगी फिर भी नहीं जीत नहीं पायेगी।'' शमिता शेट्टी ने भी दिव्या अग्रवाल को जवाब देकर उनका मुंह शांत कर दिया।

'तेरे को तो किसी ने बिग बॉस में बुलाया भी नहीं...'
शमिता शेट्टी ने भी दिव्या अग्रवाल की बातों का करारा जवाब दिया है। शमिता शेट्टी ने कहा, ''तेरे से मुझे किसी भी बात का कोई जवाब नहीं चाहिए... और तेरे को तो किसी ने बिग बॉस-15 में आने के लिए पूछा भी नहीं...।'' दिव्या ने कहा कि उन्हें बिग बॉस-15 में आने की कोई दिलचस्पी भी नहीं थी, इसलिए वो नहीं आई है। हालांकि शमिता ने गीता कपूर, नेहा भसीन और कश्मीरा शाह को जवाब दिया।

बिग बॉस OTT की विनर रह चुकी हैं दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी डिजिटल स्पिन-ऑफ है जो वूट पर लाइव स्ट्रीम आता था। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में को-कंटेस्टेंट थीं। इस शो की शुरुआत में शमिता और दिव्या दोस्त थे लेकिन कुछ ही हफ्तों के बाद दोनों में झगड़ा हो गया था। शमिता, नेहा, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट सहित कई बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगियों ने भी बिग बॉस 15 में भाग लिया।

अफवाह थी कि दिव्या बिग बॉस-15 में भी आएंगी
पिछले साल सितंबर में दिव्या के बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने अफवाहों पर विराम लगा दिया था कि वह बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी। वरुण सूद ने कहा था, "वह उन लोगों के साथ क्या लड़ेंगी, जिन्हें वह पहले ही हरा चुकी हैं ???" बता दें कि शमिता निशांत और प्रतीक अभी भी बिग बॉस-15 ट्रॉफी की दौड़ में शामिल हैं। नेहा भसीन इस शो से आउट हो गई थी और राकेश बापट को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बाहर कर दिया गया था।

दिव्या ने कहा था- 'मुझे सलमान से डर लगता है...'
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने कहा था, ''मैं एक बात पक्के तरीके से जानती हूं कि सलमान खान के पास हर किसी के पागलपन का इलाज है। वो हर चीज को अलग तरीके से देखते हैं। उनका चीजों के बारे में बहुत अलग दृष्टिकोण है। वह हर चीज के बारे में अलग-अलग एंगल से सोचते हैं। मुझे हमेशा सलमान खान से डर लगता है। बस मुझे खुद पर शक है।''












Click it and Unblock the Notifications