शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, आसिम के भाई, डोनल बिष्ट समेत ये सेलेब्रिटी दिखेंगे Bigg Boss 15 में, देखें लिस्ट
शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, आसिम के भाई, डोनल बिष्ट समेत ये सेलेब्रिटी दिखेंगे Bigg Boss 15 में, देखें लिस्ट
मुंबई, 24 सितंबर: बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने वाली है। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस को अभिनेता सलमान खान होस्ट करेंगे। गुरुवार (23 सितंबर) शाम को बिग बॉस 15 के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बिग बॉस-15 के कुछ कंटेस्टेंट के नामों की घोषणा की गई है। बिग बॉस 15 में बिग बॉस ओटीटी के रनरअप शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट आएंगे। पिछले हफ्ते बिग बॉस ओटीटी फिनाले में प्रतीक सहजपाल का बिग बॉस 15 में आना पहले ही तय हो गया था। प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में आने वाले पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं।बिग बॉस इवेंट के दौरान निर्माताओं ने खुलासा किया कि बिग बॉस ओटीटी की सेकंड रनर-अप एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और फर्स्ट रनर-अप कोरियोग्राफर निशांत भट प्रतीक के साथ बिग बॉस-15 में दिखाई देंगे।

आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी बिग बॉस-15 में होंगे शामिल
बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट असीम रियाज के भाई उमर रियाज भी बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। उमर रियाज पेशे से एक डॉक्टर हैं। उमर रियाज हाल ही में संगीत वीडियो में दलजीत कौर और सबा खान के साथ देखे गए थे। एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो में उमर रियाज ने कहा है कि वह शो में आने के लिए एक्साइटेड हैं।

टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट भी बिग बॉस 15 में लेंगी हिस्सा
टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट भी बिग बॉस 15 में हिस्सा लेंगी। डोनल बिष्ट ने एक वीडियो संदेश में यह कहा है, "मैं कैसा व्यवहार करती हूं, मैं क्या हूं, सब कुछ जो आप मेरे बारे में जानना चाहते थे... यही समय है। इसे देखिये जरूर।"

सलमान खान ने बताया कैसा होगा इस बार का बिग बॉस
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह भी बिग बॉस-15 के खास कार्यक्रम में मौजूद थीं। इस कार्यक्रम में सलमान खान ने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंस जंगल में रहकर बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। सलमान खान ने कहा, "इस बार प्रतियोगियों को जो सुविधाएं मिलेंगी, वे पहले की तुलना में कम होंगी। उन्हें केवल एक छोटी सी लीविंग किट मिलेगी, उन्हें दंडित किया जाएगा और लक्जरी बजट में कटौती की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications