ब्रेकअप की अफवाहों के बाद फिर एक साथ दिखे शमिता और राकेश, हाथ में हाथ डाले Viral हुआ वीडियो

ब्रेकअप की अफवाहों के बाद फिर एक साथ दिखे शमिता और राकेश, हाथ में हाथ डाले Viral हुआ वीडियो

मुंबई, 14 मार्च: एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और एक्टर राकेश बापट ब्रेकअप की अफवाहों के बाद फिर से एक साथ एक कार्यक्रम में देखे गए हैं। शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने एक साथ हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2022 में शिरकत करके ब्रेकअप की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। शमिता शेट्टी और राकेश बापट को रविवार (13 मार्च) को हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2022 समारोह में एक साथ एक-दूसरे को हाथ पकड़ कर एंट्री करते हुए देखा गया। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शमिता शेट्टी और राकेश एक-दूसरे से अलग हो गए हैं।

वायरल हुआ शमिता-राकेश का वीडियो

वायरल हुआ शमिता-राकेश का वीडियो

शमिता शेट्टी और राकेश बापट के अवार्ड्स फंक्शन में एक साथ जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पपराजी अकाउंट द्वारा ऑनलाइन साझा किए गए कई वीडियो और तस्वीरों में शमिता और राकेश को हाथ पकड़े देखा गया। क्लिप में तस्वीरें खिंचवाते वक्त शमिता और राकेश को एक-दूसरे की आँखों में टकटकी लगाते हुए भी देखा जा सकता है।

एक-दूसरे का हाथ पकड़ मुस्करा रहे थे शमिता और राकेश

एक-दूसरे का हाथ पकड़ मुस्करा रहे थे शमिता और राकेश

एक पपराजो अकाउंट द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे। रेड कार्पेट पर राकेश और शमिता एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर आए और मुस्करा रहे थे।

इवेंट के लिए शमिता शेट्टी ने शीयर ब्लैक आउटफिट चुना था और साथ में हील्स पहनी थी। शमिता ने अपने बालों को खुला रखा था और एक छोटा सा बैग कैरी किया था। वहीं राकेश बापट ने ब्लैक रंग का शूट पहना था।

राकेश-शमिता को देख खुश हुए फैंस

राकेश-शमिता को देख खुश हुए फैंस

कमेंट सेक्शन में फैंस राकेश और शमिता को एक-साथ देखकर खुशी जताई है। एक यूजर ने लिखा, ''वे बहुत खूबसूरत दिखते हैं। इनको बुरी नजरें ना लगे।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''प्यारा शारा।'' एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, "वे एक साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं, इनकी जोड़ी सलामत रहे।'' एक व्यक्ति ने यह भी कहा, "एकदम सुंदर जोड़ी।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, "पावर कपल'' एक फैंस ने लिखा, 'आप लोग हमेशा खुश रहिए।'

शमिता ने ब्रेकअप की अफवाहों को किया था खारिज

शमिता ने ब्रेकअप की अफवाहों को किया था खारिज

हाल ही में अफवाहें थीं कि शमिता और राकेश ने ब्रेकअप कर लिया है। हाल ही में शमिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करके अफवाहों को खारिज कर दिया था। शमिता ने लिखा, "हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सभी को प्यार।"

ऐसे चढ़ा था राकेश-शमिता का प्यार परवाव

ऐसे चढ़ा था राकेश-शमिता का प्यार परवाव

राकेश और शमिता पिछले साल बिग बॉस ओटीटी पर एक-दूसरे से मिले और जल्द ही रियलिटी शो में एक साथ रहने के दौरान प्यार हो गया। शमिता बिग बॉस 15 का भी हिस्सा थीं और कुछ हफ्ते बाद राकेश भी शो में शामिल हुए। हालांकि, स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। शमिता बिग बॉस-15 के फाइनल हफ्ते और टॉप-4 में अपनी जगह बना पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+