Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shalin Bhanot की एक्स वाइफ Dalljiet Kaur दो बच्चों के पिता संग करेंगी शादी, बेटे संग विदेश जाने की तैयारी

Shalin Bhanot ex wife Dalljiet: शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर अपनी जिंदगी की शुरुआत एक नए सिरे से करने जा रही हैं। मार्च में शादी के बाद एक्ट्रेस बेटे संग अफ्रीका चली जाएंगी। क्योंकि वहीं उनके मंगेतर काम करते हैं।

Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur to get married: बिग- बॉस कंटेस्टेंट शालीन भनोट बीबी हाउस से लेकर अपनी पर्सनल जिंदगी तक को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर की शादी टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर से हुई थी। लेकिन शादी चल नहीं पाई और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। बीते दिनों वीकेंड का वार में घर में शालीन की एक्स वाइफ के बारे में हुई बातचीत के बारे में सलमान खान ने भी बात की। सलमान खान ने शालीन भनोट से कहा था कि दलजीत को कोई और मिल चुका है अब। इतना सुनकर शालीन थोड़े शॉक्ड नजर आए लेकिन साथ में खुश भी थे। ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे कि क्या सचमुच दलजीत की जिंदगी में कोई आ गया है। तो आपको बता दें कि वाकई शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। खबर ये भी है कि शादी के बाद दलजीत बेटे जेडन के साथ लंदन में ही सेटल हो जाएंगी।

जल्द शादी करेंगी दलजीत कौर

जल्द शादी करेंगी दलजीत कौर

हाल ही में ईटाइम्स संग बातचीत में दलजीत कौर ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत के बारे में बातचीत की है। दलजीत ने बताया कि उनकी शादी मार्च में है और वे अभी कई नई चीजों के बारे में जानने की भी कोशिश में लगी हुई हैं। फिलहाल वे कुछ सालों के लिए अफ्रीका के नेरोबी जाएगी, जहां उनके मंगेतर निखिल काम करते हैं। इसके बाद हम निखिल के घर लंदन आ जाएंगे और यहीं शिफ्ट होंगे।

दो बच्चों के पिता से करने जा रहीं शादी

दो बच्चों के पिता से करने जा रहीं शादी

एक्ट्रेस ने मंगेतर निखिल की दो बच्चियों के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पहली शादी से निखिल की दो बेटियां हैं, आरियाना और आनिका। उन्होंने निखिल संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। दलजीत बताती हैं कि हम एक पार्टी में मिले, जहां मैंने देखा कि निखिल ने अपने पैरों पर नेल पॉलिश लगाई हुई है। इसके बाद जब मैंने पूछा तो उन्होंने बताया कि वे दो बच्चियों के पिता हैं। उस वक्त रोमांस जैसा कुछ नहीं था। बस ऐसा था कि दो सिंगल पेरेंट बात कर रहे हैं।

शादी के बाद बेटे संग विदेश जाएंगी दलजीत

धीरे-धीरे फीलिंग्स बढ़ने लगी। ये शायद हमारा बच्चों के लिए प्यार ही था, जिसने हमारी नजदीकियां और भी ज्यादा बढ़ाईं। एक बेटी आनिका अमेरिका में अपनी मां के साथ रहती है, तो वहीं दूसरी बेटी आरियाना हम दोनों के साथ रहेगी। दलजीत कौर ने मीडिया के जरिये अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में फैंस को बताया है। दलजीत कौर के बारे में जानकर फैंस काफी खुश हैं।

कैसे हुई शालीन से मुलाकात?

कैसे हुई शालीन से मुलाकात?

बताते चलें कि शालीन भनोट और दलजीत कौर की मुलाकात साथ काम करते वक्त हुई थी। दोनों ही साथ 2006 में कुलवधू नामक टीवी शो में काम कर रहे थे। साल 2009 के दिसंबर के महीने में दोनों की शादी हुई। और साल 2014 में दोनों का बेटा हुआ। लेकिन एक साल बाद ही घरेलू हिंसा जैसे मामले के चलते दलजीत ने तलाक की अर्जी डाली।

क्या अब बेटे से मिल पाएंगे शालीन भनोट?

क्या अब बेटे से मिल पाएंगे शालीन भनोट?

दलजीत और निखिल की बात करें, तो कपल ने 3 जनवरी को नेपाल में सगाई की थी। और अब दोनों मार्च के महीने में शादी करने जा रहे हैं। दलजीत ने ये बात कही है कि शादी के बाद कुछ समय अफ्रीका रहने के बाद वे लंदन में बेटे को लेकर बसने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि वे समय-समय पर बेटे को भारत लाती रहेंगी, जिससे उनके पिता शालीन भनोट बेटे से मिलते रहें।

Recommended Video

    Bigg Boss 16: Shalin पर भड़कीं ex-wife Dalljiet, 'नेशनल TV पर मजाक बना दिया' | वनइंडिया हिंदी | BB16

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+