मुकेश खन्ना ने क्यों नहीं की शादी? इस वजह से हैं आजतक कुंवारे, एक्टर ने कहा-'वो मेरे भाग्य में...'
Mukesh Khanna Marriage: मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना इन दिनों शक्तिमान शो को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने नया टीजर रिलीज किया था। शक्तिमान से फेमस हुए मुकेश खन्ना का इस बीच एक पुराना बयान चर्चा में है। जब एक्टर ने बताया था कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की।
मुकेश खन्ना ने अपने करियर में कई बड़ी एक्ट्रेसेसे के साथ काम किया लेकिन उनका कभी किसी भी अभिनेत्री के साथ नाम नहीं जुड़ा। ऐसे में जब भी एक्टर से पूछा गया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की तो उन्होंने साफ कहा कि शादी नहीं करने की कसम खाई है।

मुकेश खन्ना के करियर में कभी भी उनके अफेयर की अफवाहें नहीं उड़ी। यहां तक उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेसेस ने यही कहा है कि वह हमेशा महिलाओं का सम्मान करते थे। ऐसे में जब एक बार एक्टर से शादी नहीं करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने कभी शादी ना करने की कसम खाई है।'
मुकेश ने शादी नहीं करने की वजह बताते हुए कहा, "ये सोचते थे कि मैंने भीष्म पितामह के रोल की वजह से शादी नहीं की, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं ना तो इतना बड़ा हूं और न ही मैंने कोई प्रतिज्ञा ली है, बल्कि मुझे कभी ऐसी महिला मिली ही नहीं जिसे मैं अपने पार्टनर के तौर पर चुन सकूं। ये एक ऐसा विषय है जो कि मेरे जीवन में कभी नहीं आया। अगर मुझे शादी करनी होती, तो वो मेरे भाग्य में लिखा होता। लेकिन अब ये मेरे भाग्य में नहीं है।"
आपको बता दें कि, जब से मुकेश खन्ना के फेमस शो शक्तिमान का टीजर रिलीज हुआ है, तो फैंस एक्टर से काफी नाराज हैं। दरअसल, उन्होंने मीडिया के सामने आकर ऐलान किया था कि वह एक बार फिर शक्तिमान बनकर लौटने वाले हैं। लेकिन फैंस ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहते। लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया और एक्टर को सलाह दी कि वह उनके बचपन को खराब ना करें।
ये भी पढ़ें: Shaktimaan: सालों बाद स्क्रीन पर लौट रहा है 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने किया ऐलान, खुशी से झूम उठे फैंस












Click it and Unblock the Notifications