Shaktimaan: सालों बाद स्क्रीन पर लौट रहा है 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने किया ऐलान, खुशी से झूम उठे फैंस

Shaktimaan Teaser: 90 के दशक के हर बच्चे का एक पसंदीदा सुपरहीरो था, और वो कोई और नहीं बल्कि 'शक्तिमान' था। अब, इस सुपरहीरो की एर बार फिर वापसी होने जा रहा है, और फैंस इस शो को वापस स्क्रीन पर देखेने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं।

अभिनेता मुकेश खन्ना जिन्होंने शक्तिमान बनकर कई सालों तक टीवी में राज किया है। 90 के दशक में ये फैंस का पसंदीदा शो जिसे वह आज भी देखना पसंद करते हैं। अब लंबे समय बाद मुकेश खन्ना ने अपने शो का टीज़र जारी किया है, जिससे इसके वापस आने की उम्मीद और भी बढ़ गई है।

Shaktimaan

मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर पहले पोस्टर और टीज़र को साझा करते हुए लिखा, "अब समय है उनके लौटने का... हमारे पहले भारतीय सुपर टीचर - सुपर हीरो... हां! आज के बच्चों पर अंधकार और बुराई का प्रभाव बढ़ रहा है... अब समय है उनके लौटने का... वो एक संदेश लेकर आएंगे। वो एक शिक्षा लेकर आएंगे। आज की पीढ़ी के लिए। उनका स्वागत करें। दोनों हाथों से!!!!! टीज़र देखें सिर्फ भीष्म इंटरनेशनल के यूट्यूब चैनल पर।"

मुकेश खन्ना ने जैसे ही यह पोस्ट डाला गया, कमेंट सेक्शन में एक पुरानी यादों की लहर दौड़ पड़ी, और फैंस अपने बचपन को याद करते हुए 'शक्तिमान' की वापसी को लेकर अपनी खुशी और एक्साइटमेंट जाहिर करने लगे। एक फैन ने लिखा, "मैंने कई बार स्कूल बंक किया है सिर्फ इसे देखने के लिए।" एक और फैन ने लिखा, "वेटिंग सर.. सबसे पावरफुल सुपरहीरो.. हमारे शक्तिमान।" एक और फैन ने कमेंट किया, "बहुत उत्साहित हूं सर, और ढेर सारी शुभकामनाएं।"

टीज़र में ज्यादातर 'शक्तिमान' के पुराने एपिसोड्स के कुछ झलकियां दिखाई गई हैं, और अंत में शक्तिमान को गाते हुए भी दिखाया गया है, जिससे फैंस के लिए और भी रोमांचक पल आ जाता है। बता दें कि, यह शो 13 सितंबर 1997 से लेकर 27 मार्च 2005 तक DD नेशनल पर प्रसारित हुआ था।

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान का रावण अवतार देख भड़के Mukesh Khanna, बोले- ' सस्ता स्मगलर लग रहे हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+