2010 के बाद 'शैतान' बनी सबसे कमाऊ हॉरर फिल्म, क्लेक्शन 100 करोड़ से पार
Shaitan Box Office Collection: अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म 'शैतान'इन दिनों काफी सुर्खिया बटोर रहा है। जब इस फिल्म का ट्रेलर OTT पर रिलिज किया गया था, लोगों ने इसे खुब पसंद किया और तभी से लोगों की एक्साइटमेंट इस फिल्म के लिए काफी बढ़ गयी थी। अब यह फिल्म थ्रेटर के पर्दो पर धुंम मंचा रहा है।
फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमायी
फिल्म 'शैतान' सबसे कमाऊ हॉरर फिल्म बन चुका है। विकास बहल के डायरेक्शन में बनी 'शैतान' का बजट 60 करोड़ रुपये है। चार दिनों में ही यह फिल्म अपने बजट से आगे निकल चुकी थी। पहले दिन 14.75 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म 'शैतान' ने शुरुआती तीन दिनों तक छप्पर फाड़कर कमाई की थी।

इस फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों के अन्दर ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए कमा लिए थे। अजय देवगन और आर माधवन स्टार इस फिल्म ने बुधवार तक 100.25 करोड़ रुपए तक की कमाई कर ली हैं।
2010 के बाद बनी टॉप कलेक्शन हॉरर फिल्म
आपको बता दें, कि 2010 के बाद ऐसी कोई हॉरर फिल्म नहीं बनी, जो लोगों को पसंद आयी हो या टॉप कलेक्शन किया हो। यह फिल्म शुरुवाती दिनों से ही ताबड़तोड़ कमायी कर रहा है।
फिल्म तो आपने देखीं ही होगी, जहां अजय देवगन हीरो के रोल में नज़र आ रहें है वही आर.माधवन शैतान यानि विलन के रोल में नज़र आ रहे हैं। माधवन के इस अवतर और एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।
फैंस ने किया शैतान से उम्मीद
यदि यह फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में देश में भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। तो ऐसा होते ही 'शैतान' साल 2024 में बॉलीवुड की पहली सुपरहिट फिल्म बन जाएगी। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहें हैं क्योंकि इस फिल्म की स्टोरी बाकि हॉरर फिल्मों से अलग है और फैंस इस फिल्म के सैकेंड पार्ट की उम्मीद कर रहें हैं।












Click it and Unblock the Notifications