कुर्सी की पेटी बांध लीजिए! किंग में शाहरुख खान वो करेंगे, जिसे देख फैंस सीटी मारते नहीं थकेंगे
King Update: निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का 9 अक्टूबर को किया गया ट्वीट "टिक टॉक टिक टॉक" सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस संक्षिप्त लेकिन रहस्यमय ट्वीट ने फिल्म 'किंग' को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। प्रशंसकों को उम्मीद है कि शाहरुख खान के जन्मदिन, 2 नवंबर को फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा-जैसे पहला पोस्टर या टीज़र-जारी की जा सकती है।

पोलैंड में चल रही है शूटिंग
सितंबर की शुरुआत से फिल्म की टीम पोलैंड में मौजूद है, जहां शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अरशद वारसी भी शूटिंग में शामिल हैं। 20 अक्टूबर तक पोलैंड में फिल्म के प्रमुख ड्रामेटिक दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। इन दृश्यों में शाहरुख के कई अहम सीन शामिल हैं। इस शेड्यूल के पूरा होते ही फिल्म का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा शूट हो चुका होगा।
दिसंबर से एक्शन सीन की शुरुआत
सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 से एक्शन दृश्यों की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म के अगले शेड्यूल में एक्शन और गानों पर विशेष फोकस होगा। खास बात यह है कि सिद्धार्थ आनंद तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस बिना किसी वीएफएक्स के शूट करना चाहते हैं, ताकि दर्शकों को रॉ और रियल एक्शन का अनुभव हो।
जेल ब्रेक और कार चेज़ सीन बनेंगे आकर्षण का केंद्र
फिल्म में शाहरुख का इंट्रोडक्टरी सीन एक धमाकेदार जेल ब्रेक होगा, जहां वे अकेले 200 लोगों से भिड़ते नजर आएंगे। इसके अलावा पोलैंड में फिल्माए गए कार चेज़ सीक्वेंस के वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। क्लाइमेक्स और इंटरवल सीन के लिए इंटरनेशनल स्टंट एक्सपर्ट्स को भी जोड़ा गया है। 'किंग' का शूट 2026 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। फिल्म 2026 के क्रिसमस या 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications