शाहरुख खान की 'किंग' में होगा जबरदस्त चेज सीक्वेंस, लोकेशन ढूंढने में सिद्धार्थ आनंद की हो रही फजीहत!
Shah Rukh Khan Starrer King Shooting Update: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना भी होंगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। 'किंग' एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म से जुड़े हुए कई अपडेट्स सामने आते रहते हैं। अब इसके एक एक्शन सीक्वेंस को लेकर खबर सामने आई है।
खबरें हैं कि शाहरुख की इस फिल्म में तगड़ा चेज़ सीक्वेंस होगा। जो फिल्म का हाइलाइट होगा। इसके लिए सिद्धार्थ जबरदस्त लोकेशन की खोज में लगे हुए हैं। फिलहाल फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। इसे में मुंबई में ही किया गया है। जिसमें शाहरुख करीब 200 गुंडों के साथ एक फाइट सीक्वेंस शूट किया था। इस शेड्यूल के बाद टीम अभी ब्रेक इंजॉय कर रही है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकेशन फाइल की जा रही हैं। अभी बुडापेस्ट, प्राग और बर्लिन जैसे शहर को चुना गया है। चेज सीक्वेंस इसी किसी लोकेशन में शूट किया जाएगा। इस सीक्वेस के लिए सिद्धार्थ खूब मेहनत कर हे हैं। वो चाहते हैं कि ये सीक्वेंस बेहतरीन तरीके से फिल्म में दिखे। उन्होंने टीम से ऐसी लोकेशन खोजने के लिए कहा है, जो पहले किसी फिल्म में ना देखी गई हों। इस सीक्वेंस में शाहरुख खान होंगे। लोकेशन फाइनल होने तक फिल्म के इंडोर सीन की शूटिंग की जाएगी। इस शेड्यूल की शुरुआत अगस्त में होगी। जिसके लिए टीम रवाना होगी।
पिछले दिनों शाहरुख खान ने मुंबई के महबूब स्टूडियो में एक एक्शन सीक्वेंस शूट किया था, जिसके लिए एक विदेशी जेल का सेट बनाया गया था। फिल्म के इस सीन में शाहरुख कई गुंडों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। यह सीन फिल्म की कहानी में इंपॉर्टेंट हिस्सा है। इसके लिए सिद्धार्थ ने इस सीन को डिजाइन करने के लिए इंटरनेशनल स्टंट एक्सपर्ट्स को बुलाया था। इस सीन में 200 स्टंट आर्टिस्ट भी थे। रिपोर्ट्स हैं कि यही फिल्म में उनका एंट्री सीन भी होगा।
'किंग' को शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना पहली बार साथ दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा, फिल्म में सौरभ शुक्ला, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, अरशद वारसी, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। 'किंग' अगले साल 1 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications