अब शाहरुख खान की कैसी है तबीयत, मशहूर अभिनेत्री और किंग खान की दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को अहमदाबाद के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दरअसल उन्हें लू लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाहरुख को अहमदाबाद स्थित केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और उनकी करीबी दोस्त जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ अस्पताल पहुंची थीं। गौर करने वाली बात है कि शाहरुख खान अहमदाबाद में दो दिन के लिए अपनी टीम केकेआर का मैच देखने के लिए पहुंचे थे।

shahrukh khan

जूही चावला ने दी अपडेट

जूही चावला ने बताया कि शाहरुख डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए थे, मंगलवार को वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की शाम को अच्छा महसूस कर रहे थे। भगवान ने चाहा तो रविवार को वो स्टैंड में अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए नजर आएंगे।

परिवार और करीबी पहुंचे थे मैच देखने

शाहरुख खान यहां अपनी बेटी सुहाना, बेटे अबराम, मैनेजर पूजा डडलानी के साथ यहां पहुंचे थे। केकेआर और हैदराबाद के बीच मैच देखने के लिए केकेआर की सह मालकिन जूही चावला, सुहाना की करीबी दोस्त अनन्या पांडे, शनाया कपूर, नाव्या नंदा, अगस्त्या नंदा भी पहुंचे थे।

अहमदाबाद में रिकॉर्ड गर्मी

अहमदाबाद में मैच वाले दिन रिकॉर्ड 45.2 डिग्री पारा पहुंच गया था। बुधवार को यहां तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौर करने वाली बात है कि केकेआर आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में केकेआर का मुकाबला राजस्थान या हैदराबाद से होना है। रविवार को फाइनल मुकाबले पर हर किसी की नजर है।

कब-कब हुए शाहरुख बीमार

पिछले कुछ वर्षों में शाहरुख खान को कई स्वास्थ्य समस्याएं आई हैं लेकिन मजबूत दृढ़शक्ति की वजह से हर बार वह फिट होकर सामने आए हैं। रॉ वन फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख के कंधे में चोट आई थी, जबकि उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर आ गया था।

फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के दौरान शाहरुख हादसे का शिकार हुए थे। उनके सिर और चेहरे पर हल्की चोट आई थी। फैन फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख के घुटने में चोट आई थी। इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में फिल्म डर की शूटिंग के दौरान शाहरुख की अंतड़ियों में तीन फ्रैक्चर हुए थे।

फिल्म कोयला की शूटिंग के दौरान शाहरुख को घुटने में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था। माई नेम इज खान फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने बाएं कंधे का ऑपरेशन कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+