सलमान के साथ काफी खुश नजर आईं शहनाज गिल, कभी लगाया गले तो कभी पकड़ा हाथ, Video वायरल

मुंबई, 04 मई। बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी कि सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए पूरी इंडस्ट्री में फेमस हैं। कहते हैं कि सल्लू भाई किसी को प्रेम भरी नजरों से देख भी लें तो बॉलीवुड में उसका सिक्का चल जाता है।इन दिनों सलमान पंजाब की कैटरीना कैफ यानी कि शहनाज गिल पर काफी मेहरबान दिख रहे हैं। शहनाज के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में काम करने का ऑफर भी दिया है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Recommended Video

    Eid 2022: ईद पार्टी में Shehnaaz Gill ने Salman Khan पर खूब लुटाया प्यार | वनइंडिया हिंदी
    सलमान के साथ काफी खुश नजर आईं शहनाज

    सलमान के साथ काफी खुश नजर आईं शहनाज

    शहनाज और सलमान खान के बीच घनिष्ठता के बीच का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। दरअसल मंगलवार को सलमान की बहन अर्पिता के घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया गया था, जहां बॉलीवुड के नामचीन सितारों के साथ शहनाज गिल भी पहुंची थीं।

     फ्लाइंग किस करती नजर आईं

    फ्लाइंग किस करती नजर आईं

    इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शहनाज, सलमान को कभी गले लगा रही हैं तो कभी फ्लाइंग किस करती नजर आ रही हैं। गाड़ी में बैठते वक्त शहनाज ने सलमान के गाल पर प्यार से थपथपाया भी था। खास बात ये है कि सलमान भी शहनाज के साथ काफी खुश नजर आए। आपको बता दें कि लंबे अरसे बाद शहनाज को इस तरह से पब्लिकली खुश देखा गया है, वरना सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज ने पार्टी वगैरह में जाना बंद कर दिया था।

    सलमान जानते हैं शहनाज का गम

    सलमान जानते हैं शहनाज का गम

    आपको बता दें कि बिग बॉस के ही जमाने से सलमान खान सिद्धार्थ और शहनाज के प्रशंसक रहे हैं। शो के होस्ट होने के नाते उन्हें दोनों की दोस्ती की गहराई का बखूबी अंदाजा था। हालांकि सिद्धार्थ और शहनाज ने पब्लिकली अपने रिलेशनशिप पर प्यार की मोहर नहीं लगाई थी।

    शहनाज-सिद्दार्थ का रिश्ता....

    लेकिन उनके बारे में कहा जा रहा था कि वो दोनों शादी करने का फैसला ले चुके थे और जल्द ही इस बात का ऐलान करते लेकिन जिंदगी ने कुछ और ही रूख अख्तियार कर लिया और सिद्धार्थ शुक्ला ने अचानक से दुनिया को अलविदा कह दिया और शहनाज-सिद्दार्थ का रिश्ता केवल कहानी ही बनकर रह गया।

    यहां देखें Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+