'देवा' की रिलीज से पहले शाहिद कपूर अपने फैंस से हुए रूबरू, बताया क्यों नहीं कर रहे फिल्म का प्रमोशन
शाहिद कपूर की फिल्म देवा आ रही है, ये 31 जनवरी को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इस फिल्म के ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं। दोनों को ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के दो गानों "मर्ज़ी चा मालिक" और "भसड़ मचा" ने धमाल मचाया हुआ है। भसड़ मचा में शाहिद ने अपनी डासिंग स्किल दिखाई हैं। वहीं, मर्जी चा मालिक एक मराठी रैप सॉन्ग है।
देवा के ट्रेलर में शाहिद कपूर की वर्सटाइलिटी भी दिख रही है। उनका एक्शन और डासं वाला अंदाज भी काफी एक्साइटिंग है। फिल्म को रिलीज होने में बस 6 दिन बचे हुए हैं। मेकर्स और शाहिद कपूर भी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वो अपनी फिल्म का बज बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में शाहिद ने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन होस्ट किया।

लाइव सेशन के दौरान शाहिद कपूर इमोशन से भरे नजर आए। इस दौरान उन्होंने हर तरफ से मिल रहे प्यार और सराहना की बात की। उन्होंने कहा, सबसे पहले मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। पिछले 10 से मैं खतरनाक वायरल से पीड़ित हूं। कई लोग सोच रहे हैं कि ये देवा के प्रमोशन क्यों नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह मेरी बीमारी है। जिस वजह से मैं एक्टिव नहीं हूं। मुझे ब्रेक भी लेना पड़ा, क्योंकि मैं बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। लेकिन अब मैं ठीक हूं और वापसी कर रहा हूं। आप लोगों ने फिल्म के पहले पोस्टर से प्यार देना शुरू हो किया है। हमने आप सभी की डिमांड की वजह से "मर्ज़ी चा मालिक" लॉन्च कर दिया है। हालांकि ये फिल्म का बैक ग्राउंड स्कोर है। साथ ही मैं अब प्रमोशन भी शुरू करने वाला हूं। विशाल सर के शूट को भी शुरू करूंगा।
वहीं रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स ने देवा एक नहीं बल्कि कई क्लाइमैक्स सीक्वेंस शूट किए हैं। लेकिन अभी तक कास्ट और क्रू को भी नहीं पता है कि आखिर कौन सा कट फिल्म में रखा जाएगा। इस क्लाइमैक्स को मेकर्स ने पूरी तरह से सीक्रेट रखने की कोशिश की है। फिल्म टीम भी कंफ्यूज भी है। इसे ऑडियंस ही नहीं टीम के लिए भी सस्पेंस बनाकर रखा है।
फिल्म को मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है। इसके पहले उन्होंने मुंबई पुलिस जैसे फिल्म बनाई है। रिपोर्ट्स का कहना है कि देवा भी मुंबई पुलिस का रीमेक है। हालांकि इन बातों को मेकर्स ने नकार दिया है। फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ व रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। देवा एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर हो सकती है, जैसा की फिल्म के ट्रेलर को देख कर लगा है। ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications