प्यार को लेकर शाहिद कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बॉलीवुड की 2 हीरोइनों ने मुझे धोखा दिया था और मेरे साथ..

Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। शाहिद कपूर ने अपने से 12 साल छोटी मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की है। मीरा और शाहिद बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने फैंस को जबरदस्त कपल गोल्स देते हैं और एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से कभी कतराते नहीं हैं।

शाहिद कपूर को प्यार में मिला था धोखा
शाहिद कपूर अपने काम के साथ साथ अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ भी क्वलिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो पर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे। इस शो में शाहिद ने अपनी कुछ एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में खुलकर बात की और बताया कि किस तरह से प्यार में उन्हें धोखा मिला था। शाहिद ने बताया कि उन्हें धोखा देने वाली एक्स गर्लफ्रेंड्स बॉलीवुड की 2 बेहद फेमस हीरोइनें हैं।

shahid kapoor

नेहा धूपिया के शो में शाहिद ने किया ऐसा खुलासा
चैट शो में जब नेहा धूपिया ने शाहिद कपूर से पूछा कि उन्हें प्यार में कितनी बार धोखा मिला है, तो एक्टर मुस्कुराने लगे। इस पर शाहिद कपूर ने कहा था- मैं एक के बारे में आपको बता सकता हूं। हालांकि दूसरे के बारे में मुझे थोड़ा संदेह है। मुझे लगता है कि उनमें से दो ऐसे हैं जिन्होंने मुझे धोखा दिया। मैं उनमें से किसी का भी नाम नहीं लूंगा।

शाहिद को 2 हीरोइनों ने दिया था धोखा
इसके बाद फिर नेहा धूपिया ने शाहिद कपूर से पूछा- क्या ये वही दो फेमस हीरोइनें हैं जिन्हें आपने डेट किया था? लोगों की मानें तो नेहा धूपिया का इशारा करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा की ओर था। हालांकि इस बारे में सुनकर भी शाहिद कपूर मुस्कुराने लगे थे।

शाहिद कपूर का वीडियो हुआ वायरल
नेहा धूपिया और शाहिद कपूर का ये वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है और ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- हर दिन, मैं नया बना रहा हूं। अपनी पत्नी को हमेशा हां कहो, तभी आपकी जिंदगी सही चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+