Video: माइकल जैक्सन की तरह इस सिविल इंजीनियर ने किया जबरदस्त डांस मूव्स, वीडियो देख इंप्रेस हुए शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक सिविल इंजियर के डांस मूव्स देख काफी इंप्रेस हो गए। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया शेयर कर उनकी काफी तारीफ की है।

मुंबई, 24 जुलाई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सिविल इंजीनियर के बेहतरीन डांस मूव्स की वीडियो लगातार वायरल हो रही है। उनके डांस मूव्स देख हर कोई हैरान है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर भी उनके डांस से इंप्रेस हो गए। एक्टर ने वीडियो को रिट्वीट कर उनके टैलेंट की जमकर तारीफ की है।

डांस मूव्स देख इंप्रेस हुए शाहिद कपूर

डांस मूव्स देख इंप्रेस हुए शाहिद कपूर

देश हो या विदेश दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और ये बात हर बार सोशल मीडिया के जरिए साबित हुई है। लेकिन इनके हुनर के लिए इन्हें कईं बार इन्हें मौका मिल जाता है तो कभी नहीं मिलता। ऐसा ही एक हुनरबाज सिविल इंजीनियर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर भी काफी इंप्रेस हो गए।

सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो

सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो

शाहिद कपूर ने इस सिविल इंजीनियर के किलर डांस मूव्स देख इतने इंप्रेस हो गए कि, उन्होंने इस वीडियो को रिट्वीट कर इंजीनियर की जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि सिविल इंजीनियर डांस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया यूजर अजय रतूड़ी द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है, जिसको शाहिद कपूर ने रीट्वीट किया है।

एक्टर ने बांधे तारीफों के पुल

शाहिद कपूर इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "बहुत अच्छा। प्रतिभा हमेशा चमकती रहेगी। आप इसे दबा नहीं रख सकते. बहुत खूब. बहुत प्रेरणादायक..." वहीं इस वीडियो की बात करें तो ये सिविल इंजीनियर ने अपबीट्स म्यूजिक पर माइकल जैक्सन का सिग्नेचर स्टेप मूनॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इन स्टेप्स को देखने के बाद हर कोई हैरान है और उनकी तारीफों के पूल बांध रहे हैं। मानना पड़ेगा कि, इन्होंने इस तरह के डांस मूव्स कर माइकल जैक्सन की याद दिला दी।

इस वीडियो को मिले लाखों लाइक्स

आपको बता दें कि, इस सिविल इंजीनियर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही इस वीडियो को अब तक कईं लाखों बार देखा जा चुका है। महज 57 सेकंड के इस वीडियो में बेहतरीन डांस मूव्स कर इंजीनियर ने ना जाने कितने लोगों का दिल जीत लिया है। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो हुबेई, चीन का है।

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि, सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस के साथ अपडेट साझा करते रहते हैं। वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनके पास कईं सारे प्रोजेक्ट्स हैं। आने वालों दिनों में वह कईं फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसमें राज और डीके के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'फर्जी' जो कि, 5 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'ब्लडी डैडी' में भी शाहिद नजर आएंगे जो कि, साल के अंत 10 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+