'हम इधर-उधर मिलते हैं' शाहिद कपूर ने Ex गर्लफ्रेंड करीना कपूर संग मुलाकात पर किया रिएक्ट, क्या कुछ कहा?

Shahid Kapoor Kareena Kapoor: आईफा अवॉर्ड्स 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के इस पुराने हिट कपल की एक झलक ने फैंस को पुरानी यादों को ताजा कर दिया। शाहिद और करीना, जो कभी बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे, वह सालों बाद मंच पर मिले और एक दूसरे को गले लगाकर कुछ देर बातचीत की।

सालों बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर को यूं बातचीत करता देख फैंस को फिल्म जब वी मेट की याद आ गई। जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। सोशल मीडिया पर इनकी मुलाकात की तस्वीरें छा गईं, और लोग इस मोमेंट को खूब पसंद कर रहे हैं। अब खुद शाहिद कपूर ने इस मुलाकात पर रिएक्ट किया।

Shahid Kapoor Kareena Kapoor

ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor Book Controversy: कोर्ट के नोटिस से परेशान हैं करीना कपूर, क्या है प्रेग्नेंसी बाइबिल विवाद?

आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर जब शाहिद कपूर से इस मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही कैजुअल अंदाज़ में जवाब दिया। एक्टर ने कहा, "हमारे लिए इसमें कुछ नया नहीं है... आज स्टेज पर मिले, वैसे भी हम यहां-वहां मिलते रहते हैं। यह हमारे लिए नॉर्मल है... अगर लोगों को अच्छा लगा, तो अच्छी बात है।"

बता दें कि, 2000 के दशक में शाहिद और करीना बॉलीवुड के सबसे प्यारे रियल और रील लाइफ कपल्स में से एक थे। इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना कर दिया था। दोनों ने साथ में फिदा, चुप चुप के, और खासकर जब वी मेट जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीता। लेकिन जब वी मेट की शूटिंग खत्म होने से पहले ही इनकी लव स्टोरी का चैप्टर बंद हो गया, और दोनों अलग हो गए।

इस रिश्ते के खत्म होने के बाद, शाहिद और करीना अपनी-अपनी ज़िंदगी में बेहद खुश हैं। करीना ने सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी कर ली थी और अब वह दो प्यारे बेटों की मां हैं। वहीं, शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से बाहर मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी की और वे भी दो बच्चों के माता-पिता हैं।

ये भी पढ़ें: Saif Ali-Kareena Kapoor: बॉलीवुड के 'रॉयल कपल' हैं कितनी संपत्ति के मालिक, कौन है सैफ-करीना में ज्यादा अमीर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+